logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Judicial power
न्यायिक शक्ति, न्यायिक अधिकार विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी प्रकार के मामलों और विवादों को सुनने, उनका निर्णय करने तथा विधि के मूल उपबंधों के अनुसार न्याय करने की न्यायालयों की शक्ति।

Judicial procedure
न्यायिक प्रक्रिया, न्यायिक कार्यविधि न्यायालयों द्वारा न्याय-प्रशासन में पालन की जाने वाली कार्य पद्धति अथवा कार्य प्रणाली। मूल रूप से इस कार्यपद्धति की स्थापना विधि द्वारा होती है। न्यायालय स्वयं आवश्यकतानुसार परन्तु विधि की परिधि में इसमें संशोधन-परिवर्द्धन कर सकते हैं।

Judicial process
न्यायिक प्रक्रिया न्याय-प्रशासन के विभिन्न निर्धारित चरण।

Judicial review
न्यायिक पुनरीक्षण, न्यायिक पुनर्विलोकन विधियों एवं प्रशासकीय कृत्यों को चुनौती दिए जाने पर न्यायपालिका द्वारा उनकी संवैधानिकता अथवा वैधता का परीक्षण और उनके संविधान के विरुद्ध पाए जाने पर, उन्हें निरस्त कर सकने का अधिकार।

Judicial tribunal
न्यायिक अधिकरण विवादास्पद विषयों या मामलों पर विचार कर न्यायिक निर्णय देने वाला कानूनी निकाय।

Judiciary
न्यायपालिका, न्यायांग सरकार के तीन प्रमुख अंगों (व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका) में से एक अंग जिसे विधि की समीक्षा एवं निर्णय करने का अधिकार होता है। साधारण, दीवानी व फौजदारी मुकदमों की सुनवाई के अतिरिक्त न्यायपालिका :- (1) क़ानूनों व संविधान की व्याख्या करती है। (2) नागरिकों के मूल अधिकारों की व्याख्या करती है। (3) संविधान की रक्षा करती है विशेषकर संघात्मक व्यवस्था में संघांतरित इकाइयों के अधिकार क्षेत्र की। (4) अन्य विविध कार्य करती है जो क़ानून और न्याय से संबंधित हो जैसे नाबालिगों के संरक्षक नियुक्त करना आदि। प्रायः प्रजातांत्रिक देशों में संविधान द्वारा या परंपरा से न्यायपालिका को व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका के प्रभाव से मुक्त रखा जाता है ताकि वह अपना कार्य निष्पक्षता से कर सके। व्यक्ति और संस्थाओं के स्वातंत्र्य को बनाए रखने का उत्तरदायित्व न्यायपालिका का होता है।

Junta
जुंटा, शासक गुट 1. प्रायः सैनिक अधिकारियों का एक छोटा-सा सुगठित गुट जिसने बलात् सत्ता - परिवर्तन के पश्चात शक्ति प्राप्त की हो। 2. राजनीतिक अथवा प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए गठित परिषद् या समिति।

Jurisdiction
अधिकार क्षेत्र, क्षेत्राधिकार, अधिकारिता 1. प्रशासनिक प्राधिकारी के अधिकार का सीमा-क्षेत्र। 2. न्यायालय अथवा न्यायाधीश का मामलों व विवादों को सुनने व निर्णय देने का अधिकार अथवा सीमाक्षेत्र।

Jurisprudence
विधिशास्त्र, न्यायशास्त्र वह शास्त्र जिसमें विधि के दर्शन अथवा विज्ञान का विवेचन हो।

Jury
जूरी किसी फौजदारी के मुकदमों में साधारण नागरिकों में से गठित एक निकाय जो न्यायाधीश के मार्गदर्शन में मुकदमें के तथ्यों की सत्यता का पता लगाने का प्रयास करता है।


logo