एकांगवर्ग व्यष्टीकरण
वर्गीकरण प्रक्रिया द्वारा ज्ञान लोक में एक सत्व का एक विषयक वर्ग में पृथक्करण।
individualized heading
व्यष्टीकृत शीर्षक
समष्टि निकाय के नाम में समानता हो या नाम एक जैसा हो जिससे भ्रम उपस्थित हो सकता है तो उनमें व्यष्टिकरण तत्वों को जोड़ना।
individualized word group (in a heading)
शीर्षकगत व्यष्टीकृत पद
शीर्षक में प्रयुक्त एक या अधिक शब्द जिनसे नाम की संरचना होती हो और यदि उन्हें पृथक् नहीं किया जाता हो तथा उनका व्यवहार एक साथ इसलिए किया जाता हो जिससे नाम अथवा सत्ता बोधगम्य बन सके।
influencing relation
प्रभावी संबंध
वह कला संबंध जिसमें कला 2 का प्रभाव कला पर प्रदर्शित किया जाता है अर्थात् कला को प्रभावित समझा जाता हैं।
information centre
सूचना केन्द्र
ऐसा केन्द्र जहां से पुस्तकालय और पुस्तकालय प्रलेख एवं पुस्तक के विषय में सूचना प्राप्त की जा सके।
inner indention
अन्दरूनी हाशिया, दूसरा हाशिया
सूची पत्रक के बाएं सिरे से वह फासला, जिससे पूर्वनिर्धारित नियमानुसार एक मानक लाइनदार पत्रक दूसरि आड़ी रेखा से सामान्यतः शीर्षक शुरू होता हैं।
integer notation
पूर्णांक अंकन
वर्गीकरण में ऐसी पद्धति जिसमें केवल पूर्ण अंकों का ही प्रयोग होता होता हो। ऐसी पद्धति में नए विषय के समावेश का कोई साधन नहीं हैं।
inter library cooperation
अंतरा पुस्तकालय सहयोग
एक पुस्तकालय का किसी अन्य पुस्तकालय या पुस्तकालय समूह से सहयोग। कोई सामान्य योजना जिसमें प्रलेख चयन, अर्जन, सूचीकरण, उपयोग आदि के पक्ष सम्मिलित रहते हैं।
inter library loan
पुस्तकालय अंतरादान, अंतरा ग्रंथालयीन आदान
पुस्तकालयों में ऐसा सहयोगी प्रबंध जिसमें एक पुस्तकालय दूसरे पुस्तकालय से प्रलेख उधार ले सके।
internal notation
वर्गात निरूपक संख्या
ऐसा अंकन जो वर्ग में ही अनेक बार विशेष पुस्तकों या अन्य ग्रंथ संबंधी सामग्री की स्थिति या उनका क्रम बताए।