logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Inflorescence genus
पुष्पक्रम वंश
पुष्पक्रम के आधार पर ज्ञात अनंतिम वंश। उदा. कॉर्डोंएन्थस।

Infra
(शब्द संयुतियों में)
(1) अधो-, जैसे-- infrabaculate अधोबैकुलीय, बैकुला के नीचे। infratectate अधोटैक्टमी, टैक्टम के नीचे। infrategillate अधोटेजिलमी, टेजिलम के नीचे।

Infrasculpture
अन्तः अलंकरण
अलंकरण के अवयवों द्वारा बनी हुई आन्तरिक संरचना, जो सैक्कस की भित्तियों में बनी होती हैं।

Infrastructure
अन्तः अलंकरण infrasculpture

Infructescence
फलक्रम
फलित पुष्पक्र्म, जिसमें स्त्री पुष्प, फल, मादा शंकु आदि होते हैं। उदा. कार्नोकोनाइटीज, जो पेन्टॉज़ाइलेलीज़ के बीजधारी अंग हैं।

Infraturma
अधो प्रभाग
विकीर्ण परागाणुओं के कृत्रिम वर्गीकरण में प्रयुक्त कोटि, जो उप प्रभाग के नीचे और उप अधो प्रभाग के ऊपर आती है। उदा. लैवीगाटी।

Integument
कवच
बीज का दृढ़ बाहरी आवरण, जो कि अंडद्वार के अतिरिक्त समूचे बीज को ढके रहता है। अनावृतबीजियों में एक कवच होता है और अधिकांश आवृतबीजियों में दो। एक मत के अनुसार टेरिडोस्पर्मों का क्युप्यूल कवच में विकसित हो गया।

Intercolpar
अंतराकॉल्पसी
दो कॉल्पसों के बीच का।

Intercolpium
अंतरा कॉल्पस
दो कॉल्पसों के बीच का भाग।

Interlacunar
अंतरारिक्तिकीय
दो रिक्तिकाओं के बीच का।


logo