logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

internal intervention
आंतरिक हस्तक्षेप एक राज्य द्वारा आदेशात्मक रूप से शक्ति का प्रयोग करके बलपूर्वक अथवा बल - प्रयोग की धमकी से दूसरे राज्य के आंतरिक मामलों को उसकी इच्छा के विरूद्ध प्रभावित करना । वास्तव में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का इतिहास इस प्रकार के हस्तक्षेप से भरा पड़ा है । दूसरे महायुद्ध के उपरांत अमेरिका द्वारा वियतनाम में और चीन द्वारा कम्बोडिया में किए गए हस्तक्षेप इस प्रकार के कुछ उदाहरण हैं । पाकिस्तान द्वारा पंजाब और कश्मीर में विघटनकारी शक्तियों एवं आतंकवादियों को नैतिक, सामरिक एवं सैनिक सहायता देना तथा उन्हें अपने याहाँ प्रशइक्षण देना इस प्रकार के हस्तक्षेप के स्पष्ट उदाहरण कहे जा सकते हैं । इस प्रकार के हस्तक्षेप अंतर्राष्ट्रीय विधि की दृष्टि मे अवैध समझे जाते हैं ।

internal waters
आंतरिक जलक्षेत्र दे. Inland waters.

international administrative law
अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विधि अंतर्राष्ट्रीय विधि का वह भाग जिसका विषय अंतर्राष्ट्रीय संगठनों एवं संस्थाओं की कार्यप्रणाली इनके पारस्परिक और अन्य राज्यों से तथा व्यक्तियों से संबंधों का नियामन करना ह । संक्षेप मे इसे अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और संगठनों का कानून भी कहा जा सकता है । यह अंतर्राष्ट्रीय वधि के नवीन आयामों में से एक है और उसकी परिवर्तित संरचना का प्रतीक ह ।

International Air Services Transit Agreement
अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा पारगमन समझौता दे. Two Freedoms Agreement.

International Air Transport Agreement
अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन समझौता दे. Five Freedoms Agreement.

International Atomic Enerbgy Agency
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण यह संयुक्त राष्ट्र संघ का कोई विशेष अभिकरण तो नही है परंतु उससे इसका संबंध अवश्य है । इसका मुख्य उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिमय उपयोग के लिए अनुसंधान को प्रोत्साहन देना, वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान क आदान प्रदान करना तथा जरूरतमंद देशों को इस हेतु सुविधाएँ, संयंत्र एवं उपस्कर प्रदान करना है । यह अभिकरण इसके उपयुक्त उपयोग के लिए सुरक्षात्मक निर्देश भी जारी कर सकता है और उसे इन देशों के आणविक कार्यक्रमों का निरीक्षण करने का भी अधिकार है, विशेषकर यह सुनिश्चित करने के लिए कि आणविक ऊर्जा का विकास सैनिक प्रयोजनों के लिए न किया जा रहा हो ।

International Boundary Commission
अंतर्राष्ट्रीय सीमा आयोग दो या अधिक राज्यों के मध्य सीमा विवादों का समाधान करने अथवा सीमा-विर्धारण करने के लिए समय - समय पर गठित आयोग ।

International Civil Aviation Organisation
अंतर्राष्ट्रीय सिविल विमान चालन संगठन वह अंतर्राष्ट्रीय संगठन जिसाक संबंध वीमान - चालन तथा असैनिक विमान परिवहन की समस्याओं से है । यह अंतर्राष्ट्रीय विमान परिवहन के लिए तकनीकी मानकों तथा प्रक्रियाओं को सूत्रबद्ध करता है और सदस्य - राज्यों की सरकारों द्वारा इनका अंगीकरण किए जाने की सिफारिश करता है । इसकी स्थापना 1944 में शिकागो सम्मेलन में स्वीकृत एक अनुबंध के अंतर्गत हुई और यह बी संयुक्त राष्ट्र के विशिष्ट अभिकरणों में से एक है ।

international claim
अंतर्राष्ट्रीय द्वावा किसी राज्य द्वारा किसी अन्य राज्य के कानूनी अधिकारों का हनन किए जाने पर अथवा उसके किसी नागरिक की जान और माल की हानि होने की स्थिति में विदेशी राज्य द्वारा न्याय वंचन होने पर क्षतिग्रस्त राज्य अपचारी राज्य से क्षतिपूर्ति की माँग कर सकता है । ऐसी माँग को अंतर्राष्ट्रीय दावा कहा जाता है ।

international comity
अंतर्राष्ट्रीय शिष्टाचार राज्यों के पारस्परिक संबंधों में आचरण के ऐसे नियम जिनका पालन कानूनी रूप से बाध्यकारी न होने पर भी सुविधा अथवा नैतिकता के कारण प्रायः क या जाता है । उदाहरणार्थ, प्रत्यर्पण संधि न होने पर भी एक राज्य का किसी दूसरे राज्य के अपराधी को प्रत्यर्पित करने के लिए सहमत ह जाना ।


logo