logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Inflorescence
पुष्पक्रम
(1) शाखा पर पुष्पों के क्रम से लगे रहने का विन्यास।
(2) शाखा का वह भाग जहां पर फूल लगे रहते हैं।

Infundibuliform
कीपाकार
कीप की आकृति वाला, जैसे धतूरे के फूल का दलपुंज।

Inheritance
वंशागति
जनकों (माता-पिता) से संतानों में गुण-लक्षणों का अभिगमन।

Inherited Characters
वंशागत लक्षण
वे लक्षण, जो जीव अपने पूर्वजों से प्राप्त करता हैं।

Insectivorous Plant
कीटाहारी पादप
पौधे, जो कीड़ों का आहार कर उनसे नाइट्रोजनीय पोषण प्राप्त करते हैं जैसे घटपर्णी (पिचर प्लांट) ड्रोसेरा आदि।

Integument/coat
आवरण
बीजांड की रक्षा करने वाली बाहरी परत जो एक छोटे धिद्र (बीजांडद्वार) को छोड़कर बीजांड को घेरे रहती है और कालांतर में सूमचे बीज को ढक लेती हैं।

Intercalary
मध्यस्थित
आदार अथवा चोटी पर न होकर बीच का, जैसे मध्यस्थित वृद्धि, मध्यस्त विभज्योतक।

Intercellular
अन्तराकोशिक
दो या अधिक कोशिकाओं के बीच का,वहां स्थित या उससे संबंधित, जैसे अन्तरकोशिका तरल, अन्तराकोशिक अवकाश आदि।

Internode
पोरी, पर्व
तने की दो गांठों के बीच का भाग।

Interpetiolar
अंतवृन्ती
दो वृन्तों के बीच का, जैसे कुछ अनुपत्र (स्टिप्यूल)।


logo