पृष्ठ प्रदेश सिद्धांत, अविच्छिन्नता सिद्धांत
इस सिद्धांत के अनुसार किसी प्रदेश पर राज्य के आधिपत्य का प्रसार उस सन्निहित प्रदेश पर भी समझा जाना चाहिए जो उसकी सुरक्षा अथवा विकास के लिए अनिवार्य हो । बहुधा अफ्रीका के उपनिवेशीकरण के संदर्भ में यूरोपीय राज्यों द्वारा इस सिद्धांतका प्रयोग किया गया था ।
दे. भी ।
historic bay
ऐतिहासिक खाड़ी
वह खाड़ी जो यद्यपि भौगोलिक मानदंड से खाड़ी की परिभाषा में न आती हो परंतु जो दीर्घकाल तक राज्यों की मौन सम्मति पाकर किसी राज्य के आंतरिक जलक्षेत्र का बाग बन गई हो ।
Holy see
होली सी
ईसाइयों के परम धर्म गुरू को होली सी कहा जाता है, जिनका मुख्यालय रोम स्थित वेटिकन नगर है । प्रारंब मे पोप न केवल विश्व के ईसाई जगत का प्रधान धर्म गुरू था वरन एक बड़े प्रादेशिक भूभाग का वह संप्रभु भी था जिसे पोप की रियासत कहा जाता था ।
परंपरा और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता के अनुसार पोप अथवा होली सी की बराबर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति रही है, और पोल अथवा होली सी को वे सबी अधिकार दिए जाते रहे हैं (संधि करना, राजदूतों का आधान प्रदान ) जो संप्रभुता संपन्न राज्याध्यक्षों को दिए जाते हैं यद्यपि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पोप की ह स्थिति उसके धार्मिक पद के कारण थी या उसकी प्रदेशिक संप्रभुता के कारण । 1870 में इटली के एकीकरण के फलस्वरूप पोप के राज्य का इटली में विलय हो गया अर्थात् उसकी प्रादेशिक संप्रभुता समाप्त हो गई परन्तु पोप की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति पूर्ववत बनी रही ।
1871 का इटली का कानून 1929 की पोप और इटली के बीच हुई संधि और फरवरी, 1984 का पोप और इटली के बीच हुआ समझौता, ये सब पोप की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को मान्यता देते हैं ।
honorary consul
अवैतनिक कांसुल,
अवैतनिक वाणिज्यदूत
वृत्तिक वाणिज्यदूत से भिन्न एक विशिष्ट श्रेणी का वाणिज्यदूत जिसकी नियुक्त यूरोप तथा दक्षिण अमेरिका के अनेक राज्य विदेशी राज्यों में करते थे । सकी मुख्य विशेषताएँ ये थीं कि इसे नियमित रूप से वेतन नहीं मिलता था कि इसे नियमित रूप से वेतन नीहं मिलता था यह आवश्यक नहीं था कि वह प्रेषक राज्य का राष्ट्रिक हो उसे कोई निजी लाभदायक व्यवसाय करने का अधिकार प्राप्त होता था तथा उसे केवल कुछ विशिष्ट तथा सीमित कार्यों का ही निष्पादन करने की अनुमति होती थी ।
hospital ship
अस्पताली जहाज़
समुद्री युद्ध मे घायल और बीमार नौसैनिकों का उपचार और चिकित्सकीय सहायता करने वाला जहाज़ जिसमें चिकित्सा की सभी सुविधाएँ उपलब्द होती हैं, अस्पताली जहाज़ कहलाता है । अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत इस प्रकार के जलपोतों को शत्रु प्रहार से उन्मुक्त माना जाता है ।
सर्वप्रथम 1899 के हेग अभिसमय में इस प्रकार के जलपोतों के संरक्षण की व्यवस्था की गई थी । इस अभिसमय में 1907 के हेग अभिसमय ने और सुधार किया । अंत में 1949 के जेनेवा अभिसमय के अंतर्गत समुद्री युद्ध में बीमार और घायलों की चिकित्सा और उपचार मे लगे अस्पताली जलपोतों के संरक्षण संबंधी नियमों को विस्तृतरूप प्रदान किया गया ।
अस्पताल क्षेत्र जिसमें युद्ध में घायल हुए या बीमार सैनिकों के उपचार के लिए अस्पताल स्थित हो । ऐसे क्षेत्र की बमबारी बर्जित है ।
hospital zone
अस्पताल क्षेत्र
वह क्षेत्र जिसमें युद्ध मे घायल हुए या बीमार सैनिकों के उपचार के लिए अस्पताल स्थित हो । ऐसे क्षेत्र की बमबारी वर्जित है ।
hostages
बंधक
युद्ध काल मे शत्रु नागरिकों को युद्धकारी द्वारा बंदी बनाकर अपनी रक्षा के लिए ढाल के रूप में अथवा शत्रु राज्य पर दबाव डालने के उद्देश्य से उनका प्रयोग करना । इसमें इनको मार डालने की धमकी भी शामिल है ।
अतर्राष्ट्रीय विदि के अनुसार किसी भी दशा में बंधक बनाना अपराध हैं ।
वस्तुतः विमान अपहरण की प्रक्रिया भी बंधक बनाने की ही प्रक्रिया है । इसलिए इसे सर्वथा अवैध माना जाता है ।
hostile act
शत्रुतापूर्ण कार्य
एक राज्य की सरकार द्वारा दूसरे राज्य की सरकार के विरूद्ध ऐसा कार्य जो चाहे अवैध न भी हो परंतु जिसका उद्देश्य उसके हितों को किसी न किसी प्रार की क्षति पहुंचाना हो अथवा जिसे वह दूसरा राज्य अपने लिए हानिकारक मानता हो और यह मानता हो कि ऐसा कार्य शत्रु ही कर सकता है, मित्र नहीं ।
hostile assistance
अतटस्थ सहायता
युद्ध काल में तटस्थ राज्यों द्वारा युद्धरत राज्यों में से किसी एक पक्ष को स्वेच्छापूर्वक ऐसी सहायता देना जो तटस्थता के नियमों के विपरीत हो । जैसे, शत्रु सैनिकों को लाने - ले जाने का कार्य । इन्हें अतटस्थ सेवाएँ भी कहते हैं । विस्तार के लिए देखिए
hostile embargo
शत्रु अधिरोध, शत्रु घाटबंदी
किसी राज्य की सरकार द्वारा किसी दूसरे राज्य के पोतों के बहिर्गमन पर लगाया गया प्रतिबंध । वर्तमान काल मे केवल पोतों के बहिर्गमन पर ही नहीं बल्कि अस्त्र शस्त्रों की पूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी इस पद का प्रयोग किया जाता है ।
दे. embargo भी ।