logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Gross national product
सकल राष्ट्रीय उत्पाद
किसी देश द्वारा एक निश्चित अवधि (प्रायः एक वर्ष) के दौरान उत्पादित समस्त वस्तुओं और सेवाओं के बाज़ार-मूल्य का योग। इसमें उन वस्तुओं और सेवाओं का अनुमानित मूल्य भी शामिल किया जाता है जो बाज़ार में विक्रयार्थ नहीं आतीं। उदाहरण के लिये, किसान द्वारा अपने परिवार के उपभोग के लिए पैदा किया गया अनाज, गृहस्वामिनी द्वारा की गई परिवार की सेवाचर्या, मकान मालिकों द्वारा अपने रहने के लिए इस्तेमाल किए गए मकान आदि।
सकल राष्ट्रीय उत्पाद' में केवल अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य सम्मिलित किया जाता है। जैसे, तैयार कपड़े का मूल्य लगाया जाएगा- कपास और उसकी कताई, बुनाई, रँगाई वगैरह अलग से नहीं लगाई जाएँगी।

Gross profit
सकल लाभ
बिक्री से प्राप्त रक़म और विक्रीत माल की लागत का अंतर।

Group life insurance
समूह जीवन बीमा
कारख़ाने, प्रतिष्ठान आदि में काम करने वाले कर्मचारियों के किसी वर्ग को सामूहिक रूप से दिया गया बीमा-संरक्षण। इसमें बीमादारों की अलग-अलग डाक्टरी जाँच नहीं कराई जाती। बीमा-संरक्षण एक मुख्य पॉलिसी द्वारा, जो प्रायः नियोजक के नाम जारी की जाती है, दिया जाता है और उस समूह के प्रत्येक सदस्य को बीमे के प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाते हैं।

Group rate
समूह-दर
अ - बहुत से स्थानों के अथवा एक समूचे क्षेत्र विशेष के लिए किराए की एक दर। लंबी दूरी के यातायात में इसका विशेष रूप से उपयोग किया जाता है।
आ - एक लदान की विभिन्न वस्तुओं के लिए लागू की गई एक ही भाड़ा दर।

Guarantee
प्रत्याभूति, गारन्टी
अ - संविदा में दिए किसी आश्वासन का परिपालन कराने तथा परिपालन न होने की दशा में खुद उसकी जिम्मेदारी लेने अथवा उससे होनो वाली हानि की भरपाई करने का वायदा।
आ - विनिर्माता द्वारा स्वनिर्मित वस्तु की प्रामाणिकता, उसके टिकाऊपन अथवा उसके एक उल्लिखित अवधि तक ठीक प्रकार से काम करते रहने का ग्राहक को दिया गया आश्वासन।


logo