logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Gemmation
जैमाद्भवन
जेमा की उत्पत्ति और उसके द्वारा जनन।

Gene
जीन
आनुवंशिक आर. एन.ए. या डी.एन.ए. का एक खंड जो जीव के किसी लक्षण को निर्धारित करता है।

Gene Flow
जीन प्रवाह
किसी समष्टि में अन्तः प्रजनन द्वारा जीवों का व्यापक वितरण जिसके फलस्वरूप उत्परिवर्ती (म्यूटेन्ट) जीन या तो जम जाती है या फिर लुप्त हो जाती है।

Gene Frequency
जीन आवृत्ति
समष्टि में जीन के वैकल्पिक युग्मविकल्पियों का समानुपात।

Gene Mutation
जीन उत्परिवर्तन
जीन की अणु संरचना में पुनर्गठन के कारण होने वाला सहसा परिवर्तन।

Generative Cell
जनन कोशिका
पराग - कण की वह कोशिका जिसके विभाजनों के उपरांत नर - युग्मक बनता है।

Generative Nucleus
जनन केन्द्रक
पराग - कण का वह केन्द्रक जो निषेचन (फर्टिलाइजोशन) में सक्रिया भाग लेता है।

Genetics
आनुवंशिकी
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें आनुवंशिकता तथा विभिन्नता का अध्ययन किया जाता है।

Genome
जीनोम, संजीन
एक जाति की आधारभूत गुणसूत्र संख्या के समुच्चय में वाहित आनुवंशिक सूचना।

Genotype
समजीनी, जीन - प्ररूप
किसी जीव का आनुवंशिक संगटना।


logo