ऐसा दायित्व जिसकी अवधि एक वर्ष से अधिक हो, जैसे बंधक और मियादा कर्ज़।
Flat rate
एक समान दर, सपाट दर, सामान्य रेट
अ - मात्रा-निरपेक्ष दर अर्थात् वस्तु कम ली जाए या अधिक, उसकी प्रति इकाई दर वही रहेगी।
आ - बिजली, पानी आदि के लिए सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा प्रति कनेक्शन वसूल की गई निश्चित रक़म। इसमें कनेक्शन के साथ मीटर नहीं लगाया जाता और उपभोक्ता नियत रक़म देकर वस्तु अथवा सेवा की चाहे जितनी मात्रा का उपयोग कर सकता है।
Floating capital
अस्थायी पूँजी
ऐसी पूँजी-राशि जो कच्चे, अर्धनिर्मित या तैयार माल आदि में निविष्ट है और चालू वर्ष में ही किसी अन्य निवेश के लिए उपलब्ध हो सकेगी।
Floating debt
अल्पकालीन ऋण
अल्पावधि के वास्ते लिए गए कर्जे।
Floating liability
अस्थायी देयता
ऐसे दायित्व जिनका भुगतान प्रतिष्ठान की चालू लेखा-अवधि में ही करना है। वे बंधपत्र भी अस्थायी देयता ही हैं जिनका आंशिक या पूर्ण भुगतान चालू वर्ष के लाभों में से ही करना है किंतु जिनके लिए कोई निक्षेप-निधि नहीं बनाई गई है।
Forced sale
जबरी बिक्री
डिगरी आदि किसी अदालती कार्रवाई अथवा सरकारी आदेश के अधीन तथा विक्रेता की सहमति के बिना की जाने वाली बिक्री। इस स्थिति में विक्रेता को प्रायः माल औने-पौने बेचना पड़ता है।
Forecasting
पूर्वानुमान लगाना
व्यवसाय के क्षेत्र में विगत अनुभवों, उपयुक्त धारणाओं और वर्तमान तथा भविष्य की संभावनाओं पर भावी बिक्री, आय, लागत, पूँजी तथा श्रम संबंधी आवश्यकताओं आदि का अंदाज लगाना। इन्ही अनुमानों के आधार पर व्यवसायी उत्पादन मात्रा, माल संचय और क़ीमत आदि का निर्धारण करते हैं।
Foreign bill
विदेशी बिल
वह बिल जो देशीय नहीं है। इसके निम्न प्रकार हो सकते हैं :--
(1) विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति के नाम भारत में लिखा गया बिल जिसकी अदायगी विदेश में होगी;
(2) भारत के बाहर लिखा गया बिल जिसकी अदायगी भी भारत के बाहर होगी;
(3) भारत के बाहर लिखा गया बिल जिसकी अदायगी भारत में होगी;
(4) भारत के बाहर रहने वाले व्यक्ति के नाम विदेश में लिखा गया बिल।
तुल. दे. domestic bill
Foreign exchange
विदेशी मुद्रा
ऐसी समस्त मुद्रा और प्रपत्र आदि जिनके माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय भुगतान किए जाते हैं जैसे, विदेशी मुद्रा, ड्राफ्ट़, बिल आदि।