logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

dedication copy
समर्पित प्रति पुस्तक की वह प्रति जो लेखक द्वारा उस व्यक्ति को दी जा रही हो जिसे वह समर्पित हो।

deluxe binding
डीलक्स जिल्द पुस्तक पर चढ़ाई गई बढ़िया चमड़े की जिल्द जिस पर हाथ या मशीन से लिखाई व सजावट की गई हो।

deposit fee
प्रतिभूति शुल्क किसी सदस्य द्वारा जमा की गई राशि जो सदस्यता समाप्त होने पर या पुस्तकें लौटा देने पर लौटा दी जाती हैं।

depository catalogue
निक्षेप सूची पुस्तक सूची का वह पूर्ण सेट जो किसी पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित किया गया हो और कुछ चुने हुए पुस्तकालयों में रखा गया हो। जैसे --लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस में।

depository collection
निक्षेप संग्रह ऐसा ग्रंथ संग्रह जो अधिक सक्रिय न होने के कारण एक नियत स्थान पर रखा जाए और मांगे जाने पर नियंत्रित रूप से परिचालित किया जाए।

depository library
निक्षेप पुस्तकालय, निक्षेप ग्रंथालय किसी राष्ट्र द्वारा विधिवत रूप से घोषित वह ग्रंथालय जहां राष्ट्र में प्रकाशित सामग्री प्रकाशकों द्वारा निःशुल्क भेजी जाती हैं।

deposit station
निक्षेप केन्द्र पुस्तकालय की वह शाखा जिसका संकलन मुख्य शाखा से प्राप्त हो और वह समय-समय पर बदला जाता रहे तथा वह किसी निश्चित समय में विशिष्ट क्षेत्र में कार्य करे।

descriptive cataloguing
वर्णनात्मक सूचीकरण सूचीकरण का वह पक्ष जो केवल पुस्तकों के विवरण और पहचान से संबंधित हो।

desk schedule
व्यक्ति कार्य तालिका पुस्तकालय के कार्यों से संबंधित विभागों के कर्मचारियों की कार्य तालिका।

destination slip
गंतव्य पर्णी पुस्तकों में पुस्तक प्राप्ति विभाग या तकनीकी विभाग द्वारा रंग या टिप्पणी से प्रकट होता है कि प्रमुख पुस्तक किस पुस्तकालय में भेजी जानी है।


logo