विसैन्यीकरण
वह स्थिति जो किसी देश या प्रदेश मे नियमित सैन्यबल संगठित करने अथवा किसी भी प्रकार की सैनिक गतिविदि पर प्रतिबंध लगाने से उत्पन्न होती है । बहुधा ऐसा अंतर्राष्ट्रीय संधियों के अंतर्गत किया जाता है । 1919 की वार्साई की संधि के अंतर्गत जर्मनी के सार (saar) प्रदेश का विसैन्यीकरण इसका एक ऐतिहासिक उदाहरण है । 1967 की अंतरिक्ष संधि के अंतर्गत चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडों के निशास्त्रीकरण की व्यवस्था की गई है ।
demilitarized zone
विसैन्यीकृत क्षेत्र
वह क्षेत्र जिसमें किसी भी प्रकार की सैनिक गतिविधि वर्जित कर दी जाए अर्थात् जिसका प्रयोग किसी भी सैनिक उद्देश्य के लिए निषिद्ध कर दिया जाए । बहुधा ऐसा युद्धविराम संधियों अथवा शांति संधियों के अंतर्गत किया जाता है ।
दे. demilitarization भी ।
denial of justice
न्यायवंचन
व्यापक अर्थ में इससे तात्पर्य स्थानीय शसन द्वारा राज्य में रहने वाले विदेशी नागरिकों को उनके अधिकारों पर अतिक्रमण होने की दशा में उन्हें उपचार के प्रार्याप्त उपाय उपलब्ध न करा सकना अथवा विदेशी द्वारा स्वयं कानून के उल्लंघन होने की दशा में उसके विरूद्ध कार्रवाई करने में उचित वैधिक प्रक्राय का पालन न किया जाना है । हार्वर्ड रिसर्च डाफ्ट के अनुसार “जब विदेशई नागरिक को न्यायालय में जाने से रोका जाए अथवा न्यायिक कार्रवाई में अतिरिक्त विलंब और रूकावट पैदा की गी हो अथवा न्यायिक प्रक्रिया अभावपूर्ण हो अथवा उचित न्याय प्रशासन की आवश्यक दशाएँ विद्यमान न हों अथवा न्यायालय का निर्णय स्पष्टतः अन्यायपूर्ण हो तो ऐसी दशा को न्यायवंचन कहते हैं“ ।
denunciation
प्रत्याख्यान
किसी संधि अथवा समझौते को औपचारिक रूप से समाप्त करने की घोषणा ।
dependent state
आश्रित राज्य, अधीन राज्य
ऐसी राजनीतिक इकाई जिसके आंतरिक थवा वैदेशिक मामलों अथवा तत्संबंधी नीतियों पर किसी अन्य राज्य का नियंत्रण हो । इसकी शक्तियाँ इस दूसरे राज्य द्वारा मर्यादित और सीमित होती है । इसका नियंत्रक राज्य के साथ अधीनता का संबंध होता है । 14 आगस्त, 1947 तक भारत इसी प्रकार का राज्य था । अनेक अंतर्राषअट्रीय विधिवेताओं के अनुसार ऐसा राज्य भी सीमित मात्रा में अंतर्राष्ट्रीय कानून का विषय होता है । उपनिवेश इसी प्रकार का एक दृष्टांत है ।
deportation of aliens
विदेशियों का बलात् निषअकासन, विदेशियों का बलात् निर्वासन
राज्य द्वारा अवाँछित या अपराधी विदेशी व्यक्ति को अपने देश से बलात रूप से निष्कासित कर देना । निष्कासन आदेश जारी कर देने के बाद वह व्यक्ति किस जगह जाता है, यह देखना उस राज्य का दायित्व नहीं होता । यह उसका अपना दायित्व होता है ।
dereliction
परित्याग
किसी राज्य का अपने भूभाग के किसी हिस्से और विशेषकर निर्जन अथवा सुदूरस्थित क्षेत्र में दीर्घकाल तक अपनी प्रभुसत्ता से संबंधित कोई कार्य न करना उस क्षेत्र का परित्याग कहा जाता है । यह स्थिति प्रभावी आधिपत्य से विपरीत स्थिति है ।
desuetude
अप्रचलनावस्था
सभी पक्षकारों द्वारा संधि के दीर्घ समय तक पालन न किए जाने पर से वस्तुतः निरस्त मान लिया जाना ।
détente
वैमनस्य शैथिल्य
तनाव शैथिल्य
द्वितीय विशवयुद्ध के पश्चात् संसार जिन दो गुटों में बंट गया , उनके पारस्परिक संबंध तनावपूर्ण होते चले गए जिसे शीत युद्ध की स्थिति कहा जाने लगा । इस स्थिति में सुधार आने अथवा तनाव मे कमी आने के क्रम को शैथिल्य कहा गया । शीतयुद्ध और शैथिल्य के बीच बराबर उतार - चढ़ाव आता रहा । शैथिल्य की स्थिति का एक चरम बिंदु यूरोप में शांति और सुरक्षा संबंधी सम्मेलन कहा जा सकता है जो 1975 मे हेलिसिंकी में हुआ था । परंतु 1979 में अफगानिस्तान में सोवियत सैनिक हस्तक्षेप के फलस्वरूप तनान शऐथिल्य पुनः शईतयुद्ध में परिवर्तित होने लगा, लेकिन 1989-90 के काल मं साम्यवादी गुट और स्वयं सोवियत संघ के विघटन से संसार का द्विध्रुवीय विबाजन और फलस्वरूप शीतयुद्ध संमाप्त हो गाय और तनाव शऐथिल्य की अवधारणा एक ऐतिहासिक प्रसंग मात्र बन कर रहा गई है ।
devolution agreements
अंतरण करार, अंतरण समझौते
ऐसे विशेष समझौते जिनके अंतर्गत औपनिवेशिक राज्यों द्वारा की गई संधियाँ या समझौते स्वतंत्र हुए नवीन राज्यों के लिए प्रभावी बने रहते हैं और नए र्जाय उनसे उत्पन्न हुए दायित्वों को वहन करना स्वीकार करते हैं । इस प्राकार औपनिवेशिक राज्य की संधियाँ नए राज्य को अंतरित मानी जाती हैं । ब्रिटेन, फ्रांस तथा नीदरलैंड जैसे राज्यों ने इस प्रकार के समझौतों का प्रयोग किया है ।