ऐसी परिसंपत्ति जो किसी व्यवसायी के पास उपभोग या पुनः बिक्री के बजाय दीर्घकालीन निवेश या आय-उत्पादन में प्रयोग करने के लिए मौजूद हो जैसे, कोई उपकरण, संयंत्र, एकस्व आदि।
Capital budget
पूँजी बजट
अ - सरकार के बजट का वह भाग जिसमें उसके पूँजीगत व्यवहारों का विवरण होता है।
आ - किसी प्रतिष्ठान द्वारा एक निर्धारित अवधि के दौरान किए जाने वाले योजनाबद्ध व्ययों तथा वित्तीय साधनों के अनुमानों का पत्रक।
Capital equipment
पूँजीगत उपस्कर
संयंत्र आदि जिनकी सहायता से उत्पादन होता है।
Capital expenditure
पूँजीगत खर्च, पूँजीगत व्यय
किसी परिसंपत्ति के अर्जन, संवर्धन अथवा विस्तार के लिए किया गया निवेश।
तुल. दे. revenue expenditure
Capital flight
पूँजी-पलायन
किसी उद्योग, विशिष्ट मुद्रा-क्षेत्र अथवा देश से पूँजी का भारी मात्रा में सहसा निष्क्रमण। निवेशकर्ता ऐसा क़दम प्रायः तब उठाते हैं जब उन्हें यह आशंका हो जाती है कि वर्तमान स्थान पर पूँजी लगाए रखना आर्थिक, राजनीतिक अथवा अन्य कारणों से निरापद नहीं है।
Capital gains
पूँजीगत लाभ, पूँजी अभिलाभ
भारतीय आयकर अधिनियम के अनुसार किसी पूँजीगत परिसंपत्ति के अंतरण से कर-निर्धारिती को होने वाला लाभ 'पूँजीगत लाभ' है।
Capital goods
पूँजी-पदार्थ, पूँजीगत माल
वे संचित पदार्थ जो अन्य वस्तुओं के उत्पादन में प्रयुक्त होते हैं; प्रतिष्ठान की स्थायी परिसंपत्तियाँ।
समान. producers' goods
Capital inflow
पूँजी-आगमन, पूँजी अंतर्वाह
किसी देश अथवा उद्योग विशेष में निवेश के लिए नई पूँजी का आना।
तुल. दे. capital outflow
Capital -intensive industry
पूँजी-प्रधान उद्योग
वह उद्योग जिसमें श्रम की तुलना में पूँजी का प्रयोग भारी मात्रा में होता हो।
तुल. दे. labour-intensive industry
Capital issue
पूँजी-निर्गम
सरकार अथवा किसी कंपनी द्वारा जारी किए गए शेयर अथवा बंधपत्र।