रोगी कोशिका जो दुर्दम अर्बुद के रुप में कोशिकाओं के अपसामान्य, असमान प्रचुरोद् भवन के कारण बनती है उदा. कार्सिनोमा या सार्कोमा। कैंसर कोशिकाएँ शरीर के अन्य अंगों में पहुंचकर द्वितीयक अर्बुद बनाती हैं।
Canine (teeth)
रदनक, कैनाइन
स्तनियों में कृंतक (इंसाइज़र) और अग्रचर्वणक (प्रिमोलर) के बीच स्थित लंबे, नुकीले और एक शिताग्र (कस्प) वाले दाँत। कार्नीवोरा में ये खास तौर पर बढ़े हुए होते हैं और चीर-फाड़ के काम आते हैं। दे. Dental formula दंत सूत्र।
Cannibalism
स्वजातिभक्षण
भोजन की वह प्रक्रिया जिसमें एक जीव अपनी वृद्धि के लिए अपनी ही जाति के दूसरे जीव को खाता है। इसमें एक अपरिपक्व अवस्था का प्राणी लारवा अपनी ही जाति की दूसरी अपरिपक्व अवस्था के प्राणी का भक्षण करता है। उदा. चने की सूंडी, हीलियोथिस, आर्मीजेरा। इसके अतिरिक्त ट्राइबोलियम कीट में पोषकीय लाभों के लिए अथवा कुछ परभक्षियों में घनत्व को नियंत्रित करने की क्रियाविधि के रुप में ऐसा देखा गया है। आकस्मिक तौर पर प्रेइंग मेन्टिडों में मैथुन के समय मादा नर पर आक्रमण कर उसके सिर को खा जाती है।
Cantharid beetle
कैन्थेरिड भृंग
मेलॉइडी कुल के भृंग। इनसे कैन्थेरिडिन (C10H12O4) नामक औषध उत्पाद बनता है जो सुखाए गए कीटों से तैयार किया जाता है। इन भृंगों के केवल एलेट्रा ही औषध के लिए काम में लाए जाते हैं क्योंकि इनमें कीट के सारे कोमलांगों से भी अधिक सक्रिय तत्व होते हैं। लिट्टा जाति के भृंगों का वाणिज्यिक कैन्थेरिडिन के उत्पादन में उपयोग किया जाता है हालांकि इसकी तुलना में माइलेब्रिस से अधिक केन्थेरिडिन निकलता है।
Capacitation
क्षमतायन
ऐसा प्रक्रम जिसके द्वारा एक स्तनी शुक्राणु उसी जाति के अंडाणु को निषेचित करने में सक्षम होता है। इससे दोनों युग्मकों की प्लैज़्मा झिल्ली में अनिवार्य परिवर्तन होता है। यह परितर्वन मादा जनन-पथ में प्रेरित स्रावों के कारण होता है। इस प्रक्रिया को पात्रे भी किया जाता है।
Capillary
केशिका, कैपीलरी
शिराओं और धमनियों को जोड़ने वाली बहुत ही बारीक या कम व्यास की तथा एककोशिक परत वाली दीवारों की सूक्ष्मदर्शीय वाहिका, जिसके द्वारा ऊतकों में पोषण, ऑक्सीजन, आदि धुले पदार्थों का आदान-प्रदान होता है।
Capitate antenna
समुंड श्रृंगिका
दूरस्थ खंड पर मुद्गार के आकार वाली संरचना।
Capitulum
कैपिटुलम, मुंडक
किसी अंग या भाग का घुंडीनुमा सिरा; जैसे पक्षियों और स्तनियों की पर्शुका (पसली) का एक प्रवर्ध, जिसके द्वारा वह वक्ष कशेरुकों के सेंट्रम से जुड़ती है; ह्यूमेरस (प्रगंडिका) का शीर्ष, आदि।
Capping
आच्छादन
कोशिका सतह के किसी स्थल पर विशिष्ट प्रोटीन समूह का पुंजन जिसके लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह प्रक्रिया कोशिका झिल्ली घटकों के समूहन के बाद होती है; उदा बहुसंयोजी आबंधों की क्रिया।।