logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Proclimax
चरमाभास एक पारिस्थितिक समुदाय जो प्राथमिक तौर पर उस जलवायु का उत्पाद नहीं है पर चरम की स्थिरता तथा प्रदर्शन को जताता है।

Producer
उत्पादक पौधे जो प्रकाशसंश्‍लेषण द्‍वारा खाद्‍य पदार्थों का निर्माण करते हैं।

Production biology
उत्पादन जैविकी विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत किसी पारितंत्र में पदार्थ एवं ऊर्जा के प्रवाह का अध्ययन किया जाता है।

Production ecology
उत्पादन पारिस्थितिकी पारिस्थितिकी की वह शाखा जिसके अंतर्गत विभिन्‍न पारितंत्रों में ऊर्जा गतिकीय का अध्ययन किया जाता है।

Production efficiency
उत्पादन दक्षता जीव द्‍वारा स्वांगीकृत ऊर्जा का प्रतिशत जो नए जैवभार समाविष्‍ट हो जाता है।

Production rate
उत्पादन दर प्रति इकाई क्षेत्र प्रति समय में उत्पन्‍न जीवों की संख्या अथवा पदार्थ की मात्रा।

Productive energy
उत्पादक ऊर्जा भोजन में उपलब्ध ऊर्जा की वह मात्रा जो प्राणी के शरीर को ऊष्मा प्रदान करने अथवा जैविक क्रियाओं के संचालन व कार्य के लिए प्रयुक्‍त होती है।

Productive land
उत्पादक भूमि अधिक उत्पादन देने वाली भूमि।

Productive soil
उत्पादक मृदा वह मृदा जो भौतिक रासायनिक और जैविक रूप से फसलों के आर्थिक उत्पादन के अनुकूल हो।

Productivity
उत्पादकता प्रति इकाई क्षेत्र प्रति समय में जैव - भार उत्पादन की दर।


logo