मुक्ति का वह रूप जिसमें भक्त अपने आराध्य का ही स्वरूप प्राप्त कर लेता है।
संज्ञा
पुं.
(सं. सारूप्य)
स्वरोद
एक तरह का बाजा।
संज्ञा
पुं.
(सं. स्वरोदय)
स्वरोदय
नथनों से निकली स्वाँस के द्वारा शुभ-अशुभ फल जानने की विद्या।
संज्ञा
पुं.
(सं.)
स्वर्गंगा
आकाश-गंगा।
संज्ञा
स्त्री.
(सं.)
स्वर्ग
हिंदुओं केसात लोकों में से तीसरा जिसमें प्राणी पुण्यों और सत्कर्मों के फल-स्वरूप सुख भोगने जाता है।
संज्ञा
पुं.
(सं.)
उ.- सुनि-सुनि स्वर्ग रसातल भूतल, जहाँ तहाँ उठि धायौ-१-१५४।
मुहा.- स्वर्ग के पथ पर पैर देना या रखना (१) मरना। (२) जान जोखिम में डालना, प्राण संकट में डालना। स्वर्ग को उड. जाना- मर जाना। गयौ उडि. स्वर्ग को-मर गया। उ.- तुरँत गयौ उड़ि स्वर्ग को-२५७७। स्वर्ग जाना या सिधारना- मर जाना। स्वर्ग पठाना- (१) मार डालना। (२) मरने पर स्वर्ग का सुख भोगने को भेजना। उ.- तुम मौसे अपराधी माधव, कोटिक स्वर्ग पठाए हौ-१-७।
स्वर्ग
स्वर्ग सुख-वैसा सुख जैसा स्वर्ग में मिलता है। कोटि स्वर्ग सम सुख- कल्पना से भी बाहर का सुख।उ-कोटि स्वर्ग सम सुख अनुमानत, हरि समीप समता नहिं पावत-३१४२। स्वर्ग की धार, स्वर्ग-धारा-आकाशगंगा।