छोटे-छोटे जलीय, प्राय: स्थानबद्ध निवही प्राणियों का एक संघ (फाइलम) जो सतही तौर पर हाइड्रॉइड सीलेन्टरेटों से मिलते-जुलते हैं | कशाभी स्पर्शकों की सहायता से भोजन-ग्रहण, आहारनाल,गुदा तथा प्रगुहा(सीलोम) का होना इनके विशिष्ट लक्षण हैं |
Population density
समष्टि घनत्व
प्रति इकाई आयतन में व्यष्टयों की संख्या |
Population
समष्टि
किसी जाति के व्यष्ठियों का समूह जो एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में रहता और अंतराप्रजनन करता है |
Population dynamics
समष्टि गतिकी
समूची पर्यावरणीय दशाओं के प्रभाव के अंतर्गत समय और दिक्काल में किसी प्राणि-जाति के वितरण एंव प्रचुरता में परिवर्तन का होना |
Pore canal
रंध्रनाल
बाह्यत्वचीय कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्यी विस्तार जो क्यूटिकल से भीतरी अधिक्यूटिकल तक लंबवत् जाते हैं |
Pore complex
रंध्र संमिश्र
केंद्रकीय छिद्रों और नलिकाओं से बनी संरचना |
Porifera
पॉरीफेरा
स्थानबद्ध, जलीय अकशेरुकियों का एक संघ जिसमें स्पंज आते हैं | नालों तथा कक्षों से बना अनेक छिद्रों वाला शरीर, कंटिकाओं और स्पंजिन तंतुओं या दोनों का कंकाल, कप कोशिकाओं का पाया जाना, तंत्रिका तंत्र का अभाव तथा पक्ष्माभी क्रिया द्वारा उत्पन्न जलधारा से अशन क्रिया का होना इनके विशिष्ट लक्षण हैं | दो तीन अलवणजलीय स्पंजों को छोड़कर सभी समुद्री होते हैं |
Portal vein
निवाहिका शिरा
हृदय को छोड़कर दूसरे अंगों में या एक केशिकासमूह से दूसरे केशिकासमूह में रक्त ले जाले वाली शिराएँ; जैसे कशेरुकियों में आंत्र से यकृत् तक रक्त ले जाने वाली यकृत् निवाहिका शिरा |
Post embryogenesis
उत्तर भ्रूणोद्भव, भ्रूणोद्भवोत्तर
चार निर्मोक अवस्थाओं द्वारा प्रथम डिंभक अवस्था से लेकर वयस्क अवस्था तक के परिवर्धन की प्रक्रिया |