पादप प्रतिरक्षा
रोगाणुओं के प्रति पौधों में प्रतिरोधक क्षमता।
Plant indicator
पादप सूचक
किसी विशिष्ट पौधे की जाति अथवा समुदाय जिसकी उपस्थिति से मृदा की दशा, मृदा में नमी, जलवायु तथा अन्य दूसरे गुणों की जानकारी की सूचना मिलती है।
Plant regulator (plant hormone)
पादप नियामक (पादप हार्मोन)
अति सूक्ष्म मात्रा में प्रयुक्त होने वाले या किए जाने वाले कार्बनिक यौगिक जो पादपों की कार्यिकी को परिवर्तित या नियमित करते हैं।
Plantation
रोपण
1. कृषि क्षेत्र में वृहद् फसल उत्पादन के लिए पौधे लगाना।
2. वृक्षारोपण (वानिकी)
Plastic equillibrium
प्लास्टिक साम्यावस्था
मृदा में तनाव की वह अवस्था जहां अपरूपण प्रतिरोध सक्रिय हो जाता है।
Plastic soil
प्लास्टिक मृदा
वह मृदा जो अनुकूलतम जल मात्रा पर बिना फटे ढाली अथवा परिवर्तित की जा सके।
Plasticity
सुघट्यता
वह गुण जिसमें गीली मृदा बाहरी दाब के प्रभाव के लगातार परिवर्तनीय हो तथा बल हटाने या सूख जाने पर अपनी परिवर्तित अवस्था को बनाए रखे।
Plat
प्लैट
भूसर्वेक्षक द्वारा बनाया गया मानचित्र जो भूमि की सीमाओं को दर्शाता है।