logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Quasi-Numerical Quantifier
संख्या-कल्प परिमाणक वाक्य में प्रयुक्त ''कुछ'', ''अनेक'', ''अधिकतर'' जैसे शब्द जो प्रतिज्ञप्ति के परिमाण को निश्चित संख्या के रूप में व्यक्त नहीं करते उन्हें संख्या-कल्प परिमाणक कहते हैं।

Quasi-Ostensive Definition
निदर्शक-कल्प परिभाषा वह परिभाषा जिसमें संकेत के साथ-साथ कुछ वर्णनात्मक शब्दों का भी प्रयोग होता है, जैसे : ''मेज इस तरह के फर्नीचर को कहते हैं'', जो इस आशंका के कारण किया जाता है कि श्रोता कहीं उंगली के सामने पड़नेवाली किसी अन्य वस्तु को, जैसे एक रंग-विशेष को, मेज न समझ बैठे।

Quasi-Substantive
द्रव्यक कल्प, अर्द्धतात्त्विक जॉनसन के तर्कशास्त्र में, वह शब्द जो मुख्यतः विशेषण का कार्य करता है, पर एक विशेष वाक्य में विशेष्य के रूप में प्रयुक्त हुआ हो।

Quaternary Relation
चतुष्पदी संबंध वह संबंध जो चार पदों के मध्य हो। उदाहरण : ''राम ने मोहन से गाय लेकर सोहन को दी।

Quaternio Terminorum
चतुष्पद दोष देखिए `fallacy of four terms`।

Queen Monad
प्रधान चिदणु लाइब्नित्ज़ के अनुसार, चिदणुओं की एक संहति में वह चिदणु जो सबसे अधिक विकसित होता है, से शरीर में मन या बुद्धि।

Question Begging Epithet
प्रमाणापेक्ष विशेषण ऐसा विशेषण जिसका प्रयोग किसी प्रमाण के बिना कर दिया गया हो और इसलिए जिसका प्रतिवाद किया जा सकता हो।

Quibbling
वाक्छल ऐसे तर्कों का प्रयोग जो विवाद को मुख्य विषय से हटा दे और वह महत्वहीन बातों में उलझ कर रह जाए।

Quiddity
तत्व, सार वस्तु का स्वरूप; वह जो परिभाषा में व्यक्त होता है; कॉलेस्टिक दर्शन में प्रयुक्त एक शब्द।

Quietism
1. नैष्कर्म्यवाद : सत्रहवीं शताब्दी की एक रहस्यवादी विचारधारा, जिसके अनुसार ईश्वर की कृपा से ही मुक्ति प्राप्त हो सकती है और ईश्वर का कृपा-पात्र बनने के लिए पूर्ण आत्म-समर्पण आवश्यक होता है, जो तभी संभव है जब व्यक्ति बिलकुल निष्क्रिय हो जाए। भारतीय चिंतन प्रणाली में इसे मार्जार-किशोर न्याय कहते हैं। 2. नैष्कर्ण्य : निष्क्रियता या पूर्ण शांति की अवस्था।


logo