logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Qualitative Hedonism
गुणात्मक सुखवाद सुखवाद का वह रूप जो परिमाणात्मक भेद के अतिरिक्त सुखों में गुणात्मक भेद भी मानता है जैसा कि मिल ने माना है।

Quality
गुण 1. वस्तु में स्वतः पाई जाने वाली (अर्थात् अ-संबंधमूलक) विशेषता। 2. तर्कशास्त्र में, वह विशेषता जो प्रतिज्ञप्तियों को विधानात्मक और निषेधात्मक बनाती है।

Quantification
परिमाणन तर्कशास्त्र में, किसी प्रतिज्ञप्ति में उसके परिमाण का बोधक शब्द (जैसे, सभी या कुछ) जोड़ना अथवा किसी प्रतिज्ञप्ति-फलन में उसका परिमाण का व्यंजक प्रतीक लगा देना। नीतिशास्त्र में, सुखों की मात्रएँ निर्धारित करना ताकि तुलना के लिए उनका योगफल निकाला जा सके।

Quantification Of Predicate
विधेय-परिमाणन हैमिल्टन के तर्कशास्त्र में उद्देश्य की तरह विधेय के परिमाण को भी 'कुछ' या 'सभी' लगाकर व्यक्त करना, जैसे, ''सभी मनुष्य प्राणी हैं'' को ''सभी मनुष्य कुछ प्राणी हैं'' के रूप में रखना।

Quantifier
परिमाणक वह शब्द (जैसे, सभी, कुछ) या प्रतीक जो किसी प्रतिज्ञप्ति के परिमाण का (अर्थात् उसके सर्वव्यापी या अंशव्यापी होने का) बोध कराता है।

Quantitative Atomism
परिमाणात्मक परमाणुवाद परमाणुओं को विश्व के अंतिम घटक और उनमें केवल परिमाणात्मक अंतरों को मानने वाला सिद्धांत।

Quantitative Hedonism
परिमाणात्मक सुखवाद बैंथम का नीतिशास्त्रीय सिद्धांत जो सुखों में केवल मात्रा-भेद मानता है, गुण-भेद नहीं।

Quantity
परिमाण 1. 'इतना', 'उतना', 'अधिक', 'कम' इत्यादि प्रत्ययों के द्वारा विशिष्ट लक्षण। 2. तर्कशास्त्र में, प्रतिज्ञप्तियों की वह विशेषता जिससे उनमें सर्वव्यापी और अंशव्यापी का भेद उत्पन्न होता है।

Quasi Collective Judgement
संकलनात्मक कल्प निर्णय, समूहवाची कल्प निर्णय बोसांके के तर्कशास्त्र में वह सर्वव्यापी प्रतिज्ञप्ति जो संबंधित एक-व्यापी प्रतिज्ञप्तियों का संकलित रूप प्रतीत होती है, पर वास्तव में ऐसी नहीं होती। उदाहरण के लिए ''सभी मनुष्य मरणशील हैं'', ''राम मरणशील है'', ''श्याम मरणशील है'', ''मोहन मरणशील है'' - इत्यादि प्रतिज्ञप्तियों का योगफल प्रतीत होती है, पर वास्तव में वह है नहीं। इसी प्रसंग में रसल ने सर्वव्यापी प्रतिज्ञप्ति को अनस्तित्व परक (non-existential) और अंशव्यापी प्रतिज्ञप्ति को अस्तित्वपरक (existential) कहा है।

Quasi-Conscience
अन्तार्विवेक-कल्प जब कोई व्यक्ति किसी ऐसे सिद्धांत के विरूद्ध कर्म करता है जिसे वह सर्वोच्च नैतिक महत्तव का नहीं मानता, ऐसी स्थिति में उसके भीतर जो पीड़ा उत्पन्न होती है, उसे मैकेन्जी ने अर्न्तविवेक-कल्प की संज्ञा दी है।


logo