logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Psychological Egoism
मनोवैज्ञानिक स्वार्थवाद इस सिद्धांत के अनुसार प्रत्येक ऐच्छिक कर्म के मूल में प्रकट अथवा अप्रकट रूप से स्वार्थ का भाव निहित होता है। अर्थात् 'स्वहित-साधन' करना मनुष्य का स्वभाव है। यदि हम कभी परहित भी करते हैं तो उसमें भी कहीं न कहीं स्वार्थभाव निहित होता है। हॉब्स, बेंथम और मिल इसके प्रबल समर्थक हैं।

Psychological Hedonism
मनोवैज्ञानिक सुखवाद यह सुखवाद का एक विशिष्ट प्रकार है। इस सिद्धांत की सर्वमान्य स्वीकृति के अनुसार व्यक्ति स्वभावतः सुख-प्राप्ति के निमित्त कर्म प्रवृत्त होता है एवं दुःख-निवृत्ति की इच्छा करता है। भारतीय-दर्शन में चार्वाक तथा पाश्चात्य दर्शन में हॉब्स, बेंथम एवं मिल इसके प्रबल समर्थक हैं।

Psychological Relativism
मनोवैज्ञानिक सापेक्षवाद एक मनोवैज्ञानिक सिद्धांत जिसके अनुसार मन का वर्तमान चेतन अवस्था का स्वरूप उसके भूतकालीन तथा समकालीन अनुभवों से प्रभावित होता है।

Psychologism
मनोविज्ञानपरता, मनोविज्ञानवाद ह्यूम, मिल तथा जेम्स आदि विचारकों की दार्शनिक समस्याओं को मनोविज्ञान की दृष्टि से सुलझाने की प्रवृत्ति। हुसर्ल इत्यादि जर्मन विचारकों ने इस शब्द का प्रयोग अवमानसूचक अर्थ में किया है।

Psychophysical Parallelism
मनोदैहिक समानान्तरवाद मन और शरीर के संबंध के बारे में प्रस्तावित वह मत कि ये परस्पर स्वतंत्र वस्तुएँ हैं और इसलिए इनमें कार्य-कारण का संबंध कदापि नहीं हो सकता, परन्तु दोनों के परिवर्तनों में एक संवादिता होती है : मान लीजिए म1, म2, म3 ..... मानसिक परिवर्तनों की श्रृंखला है, और त1, त2, त3 ........ शारीरिक या तंत्रिकीय परिवर्तनों की श्रृंखला है। तो म-श्रृंखला के प्रत्येक सदस्य के अनुरूप त ......... श्रृंखला में एक सदस्य है, पर दोनों में कोई कार्य-कारण-संबंध संभव नहीं है। गणित की भाषा में दोनों श्रृंखलाएँ समानान्तर हैं। स्पिनोजा ने इस सिद्धांत का प्रतिपादन किया है।

Pure Fallacy
विशुद्ध तर्कदोष तर्क का वह दोष जो केवल तार्किक नियमों के उल्लंघन से पैदा होता है, न कि अनेकार्थक शब्दों के प्रयोग से या अप्रासंगिक बातों के आने से।

Pure Hypothetical Syllogism
शुद्ध हेतुफलात्मक न्यायवाक्य वह न्यायवाक्य जिसमें तीनों प्रतिज्ञप्तियों हेतुफलात्मक होती हैं। उदाहरण : यदि गर्मी अच्छी पड़ती है तो वर्षा अच्छी होती है; यदि वर्षा अच्छी होती है तो फसल अच्छी होती है; ∴ यदि गर्मी अच्छी पड़ती है तो फसल अच्छी होती है।

Puritanism
शुद्धाचारवाद, प्यूरिटनवाद इंग्लेंड में प्रोटेस्टेंट-संप्रदाय को रोमन कैथोलिक कर्मकांड के तत्वों और रूढ़ियों से बिलकुल मुक्त करवाने के लिए आन्दोलन करनेवाले प्यूरिटनों का सिद्धांत, जो संयम, ईमानदारी, मितव्ययिता इत्यादि पर बल देता है।

Quakerism
क्वेकरवाद जॉर्ज फॉक्स (1624-1691) द्वारा स्थापित सोसायटी ऑफ फ्रेंड्स नामक धार्मिक संस्था के अनुयायियों का मत जिसमें आंतरिक प्रकाश से निर्देशन लेना, बाह्य अनुशास्तियों से मुक्ति, मौन का महत्व, रहन-सहन की सादगी तथा दूसरों के साथ शांतिपूर्वक रहने पर बल दिया गया है।

Qualitative Atomism
गुणात्मक परमाणुवाद परमाणुओं को ब्रह्मांड के अंतिम घटक तथा उनके मध्य गुणात्मक अंतर माननेवाला सिद्धांत।


logo