logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Process Philosophy
संभवन् दर्शन दर्शन की वह प्रवृत्ति जिसमें कूटस्थ सत् की अपेक्षा संभवन अथवा क्रिया सातत्य पर बल दिया जाता है।

Progressive Train Of Reasoning
प्रगामी तर्कमाला दो या अधिक न्यायवाक्यों का वह संयोग जिसमें पहले पूर्वन्यायवाक्य (prosyllogism) होता है और फिर उत्तर-न्यायवाक्य (episyllogism) जो आगामी न्यायवाक्य के लिए पूर्वन्यायवाक्य बनता है और इसी प्रकार तर्क अंतिम निष्कर्ष की ओर अग्रसर होता है। उदाहरण : 1. सभी ब स हैं। सभी अ ब हैं। ∴ सभी अ स हैं। 2. सभी स द हैं। सभी अ स हैं। ∴ सभी अ द हैं। 3. सभी द य हैं। सभी अ द हैं। ∴ सभी अ य हैं।

Proper (Or Special) Sensibles
विशिष्ट संवेद्य सामान्य संवेद्यों के विपरित वे विषय जिनका ज्ञान केवल एक ही इंद्रिय के माध्यम से होता है, जैसे प्रकाश जो केवल चक्षुगम्य है।

Property (Or Proprium)
गुणधर्म पारंपरिक तर्कशास्त्र में, वह विशेषता जो पद के गुणार्थ का भाग तो नहीं होती (अर्थात् पद की परिभाषा में शामिल नहीं होती) परन्तु उसका फल या उससे निगमित होती है और इस प्रकार उसका अनिवार्य परिणाम होती है, जैसे `त्रिभुज के तीनों कोणों का योग दो समकोण होना।` त्रिभुज की परिभाषा है तीन भुजाओं से घिरी हुई समतलाकृति, जिससे उदाहृत विशेषता निगमित होती है।

Proposition
प्रतिज्ञप्ति पारंपरिक तर्कशास्त्र में किसी निर्णय (judgement) की शाब्दिक अभिव्यक्ति को प्रतिज्ञप्ति के नाम से अभिहित किया जाता था किंतु आधुनिक तर्कशास्त्र के अनुसार किसी वाक्य (sentence) का वह अर्थ जो यथार्थ अथवा अयथार्थ हो सकता है, उसे प्रतिज्ञप्ति कहते हैं। उदाहरण के लिए - `आपकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?` यह एक वाक्य है। किंतु `हमारी कक्षा में पचास विद्यार्थी हैं` - एक प्रतिज्ञप्ति है, जो या तो यथार्थ है अथवा अयथार्थ। यद्यपि प्रत्येक प्रतिज्ञप्ति वाक्य है किन्तु प्रत्येक वाक्य प्रतिज्ञप्ति का रूप धारण नहीं कर सकता।

Prosyllogism
पूर्वन्यायवाक्य तर्कमाला अर्थात् न्यायवाक्यों की श्रृंखला में वह न्यायवाक्य जिसका निष्कर्ष दूसरे न्यायवाक्य में एक आधारवाक्य बनता है। उदाहरण : progressive train of reasoning के अंतर्गत दी हुई तर्कमाला में प्रथम (दूसरे के संबंध में) तथा द्वितीय (तीसरे के संबंध में)।

Protocol Sentence
आधारिक वाक्य, आधार-वाक्य देखिए - `basic sentence`।

Provisional Hypothesis
अनंतिम प्राक्कल्पना, अस्थायी प्राक्कल्पना वह प्राक्कल्पना जिसे किसी संतोषजनक या यथेष्ट प्राक्कल्पना के अभाव में अस्थायी रूप से मान लिया जाता है, ताकि खोज-कार्य अग्रसरित करने के लिए उसे प्रेक्षण और प्रयोग का आधार बनाया जा सके।

Psychical Research
परामानसिकीय अनुसंधान मनःपर्याय अतींद्रिय प्रत्यक्ष इत्यादि असाधारण, सामायन्य मनोविज्ञान व शरीरविज्ञान के नियमों के द्वारा अव्याख्येय, तथा मन या आत्मा के स्वतंत्र अस्तित्व के पोषक लगनेवाले तथ्यों की छानबीन करनेवाला विज्ञान, जो अब अधिक प्रचलित नाम `परामानसिकी` (parapsychology) से जाना जाता है।

Psychological Atomism
मनोवैज्ञानिक परमाणुवाद मन की रचना से संबंधित एक सिद्धांत जिसके अनुसार प्रत्येक मानसिक अवस्था कई सरल तथा पृथक् परमाण्विक घटकों के साहचर्य या संश्लेषण से बनी होती है। ह्यूम का दर्शन इसका उत्तम उदाहरण है।


logo