logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Prime Matter
मूल द्रव्य एरिस्टॉटल ने अपने 'तत्त्वविज्ञान' की व्याख्या 'द्रव्य' (matter) एवं स्वरूप (form) के माध्यम से की है। यद्यपि संसार की प्रत्येक वस्तु में द्रव्य और स्वरूप दोनों पाए जाते हैं किंतु विकास की प्रथम अवस्था में हम एक ऐसी वस्तु की कल्पना कर सकते हैं जिसमें केवल द्रव्य हो किंतु स्वरूप का आत्यन्तिक अभाव पाया जाता है। उसी प्रकार विकास की चरम अवस्था में हम एक ऐसी वस्तु की कल्पना कर सकते हैं, जिसमें केवल 'स्वरूप' (form) पाया जाता हो एवं जिसमें द्रव्य का आत्यन्तिक अभाव हो। ऐसी स्थिति में विकास की प्राथमिक अवस्था जो द्रव्यमात्र होगी, उसे एरिस्टॉटल ने 'मूल-द्रव्य' (prime matter) के नाम से अभिहित किया है।

Prime Mover
आद्य चालक, आद्य प्रवर्तक एरिस्टॉटल के अनुसार, वह जो सभी परिवर्तनों का आदि कारण है और स्वयं अपरिवर्तित रहता है, जैसे ईश्वर।

Primitive Proposition
आद्य प्रतिज्ञप्ति प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र के जनकों में से एक 'पेआनो' (Peano) के अनुसार किसी निगमनात्मक तंत्र में उन प्रतिज्ञप्तियों में से एक जिन्हें सिद्ध नहीं किया जाता बल्कि प्रारम्भ में ही सत्य मान लिया जाता है तथा उन्हें निगमनों का आधार बनाया जाता है। उसे आद्य प्रतिज्ञप्ति कहते हैं। वह न तो 'स्वतःसिद्ध' है और न अनिवार्य रूप से सत्य है तथा ऐसी भी बात नहीं है कि उसे सिद्ध किया ही नहीं जा सकता। फिर भी वह सत्य रूप में मान्य होता है। तर्कशास्त्र में डब्ल्यू. ई. जॉनसन पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने तर्कशास्त्र (logic) के प्रथम-भाग में 'आद्य-प्रतिज्ञप्ति' (primitive proposition) की कल्पना की थी। इस प्रतिज्ञप्ति को 'उद्देश्यहीन-प्रतिज्ञप्ति' (subjectless proposition) अथवा विस्मय-बोधक प्रतिज्ञप्ति (exclamatary proposition) के नाम से भी अभिहित किया जाता है।

Principle Of Economy
लाघव-न्याय इस सिद्धांत का प्रमुख तात्पर्य यह है कि अनावश्यक रूप में तात्त्विक इकाईयों की संख्या में वृद्धि नहीं करनी चाहिए। इस सिद्धांत को भारत में ' कल्पना-लाघव' या 'लाघव-न्याय' के नाम से जाना जाता है। विस्तार के लिए `occam's razor` को देखिए।

Private Attitude Theories
व्यक्तिगत-अभिवृत्ति-सिद्धांत नीतिशास्त्र में वे सिद्धांत जो कर्म के औचित्य या शुभत्व को व्यक्ति की निजी अभिवृत्ति पर आधारित मानते हैं, जैसे, यह सिद्धांत कि शुभ वह है जो मुझे अच्छा लगता है (भले ही अन्यों को वह अच्छा न लगे)।

Private Term
वैकल्प-पद वह पद जो वर्तमान में किसी गुण का अभाव बताता है परन्तु साथ ही जिसमें यह निहित होता है कि उस गुण की क्षमता वस्तु में है, जैसे ''अंधा'', ''बहरा'', ''वंध्या'' इत्यादि।

Probabilism
प्रसंभाव्यतावाद प्राचीन यूनानी संशयवादियों का वह सिद्धांत कि किसी भी विषय में निश्चयात्मक ज्ञान प्राप्त करना संभव नहीं है, अतः समस्त कार्यों तथा आस्थाओं का आधार प्रसंभाव्यता को ही स्वीकार करता है।

Probability
प्रसंभाव्यता प्रसंभाव्य होने की अवस्था या विशेषता। किसी बात को ''प्रसंभाव्य'' तब कहा जाता है जब उसका घटित होना असंभव तो नहीं होता परन्तु इसका घटित होना अनिवार्य भी नहीं होता। इस प्रकार इस अवस्था में मात्रा-भेद होता है और उसके घटित होने की अनिवार्यता को तथा असंभाव्यता को 0 (Zero) मानते हुए उसे एक भिन्न के रूप में व्यक्त किया जा सकता है, जिसका अंश अनुकूल विकल्पों की संख्या तथा हर अनुकूल और प्रतिकूल विकल्पों की संख्याओं का योग होता है।

Problematic Proposition
समस्यात्मक प्रतिज्ञप्ति वह प्रतिज्ञप्ति जिसमें किसी घटना के घटित होने को न तो अनिवार्य समझा जाये और न असंभाव्य, बल्कि उसके द्वारा यह कथन किया जाए कि उक्त घटना घटित हो भी सकती है अथवा नहीं भी घटित हो सकती है। उदाहरण के लिए : यह कथन '' शायद वर्षा होगी'', समस्यात्मक प्रतिज्ञप्ति है।

Processes Simulating Induction
आभासी आगमन पूर्ण आगमन, तर्कसाम्य-आगमन और तथ्यानुबंधी आगमन के लिए प्रयुक्त पद, जिनहें आगमनोचित प्लुति (inductive leap) के अभाव के कारण सही अर्थ में आगमन नहीं माना गया है। देखिए `perfect induction`, `induction by parity of reasoning', और `colligation of facts`।


logo