बहुदेववाद, अनेकेश्वरवाद
वह सिद्धांत जिसके अनुसार देवता अनेक हैं और प्रत्येक देवता की स्वतंत्र सत्ता है।
Positive Condition
भाव-उपाधि
वह उपाधि जिसकी उपस्थिति किसी कार्य की उत्पत्ति के लिए अनिवार्य होती है, अर्थात् जिसके अभाव में कार्य की उत्पत्ति हो ही नहीं सकती।
उदाहरण : किसी वस्तु के जलने के लिए 'ऑक्सीजन' की उपस्थिति अनिवार्य कारण है। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में जलने की क्रिया संभव नहीं हो सकती। अतः ऑक्सीजन जलने की 'भाव-उपाधि' कही जाती है।
Positive Ethics
वस्तुपरक नितिशास्त्र
वह वर्णनात्मक शास्त्र अथवा समाजशास्त्र का वह भाग जो इस बात का अध्ययन करता है कि विभिन्न कालों और युगों में विभिन्न समाजों में अच्छाई-बुराई, औचित्य-अनौचित्य के बारे में क्या विचार रहे हैं।
Positive Instance
अन्वय-दृष्टांत
जिन दो वस्तुओं के बीच नित्य साहचर्य संबंध पाया जाता है। अर्थात् जिसमें एक की उपस्थिति होने पर दूसरे के विषय में अनिवार्य निष्कर्ष की प्राप्ति कर सकें, ऐसे दृष्टांतों को 'अन्वय-दृष्टांत' कहते हैं। उदाहरण के लिए, जहाँ-जहाँ ध्रूम्र होता है वहाँ अग्नि अवश्य पाई जाती है। अतः ध्रूम्र और अग्नि 'अन्वय दृष्टांत ' हैं।
Positive Philosophy
वस्तुपरक दर्शन
संत साइमन द्वारा प्रयुक्त। इसमें दर्शनशास्त्र को तथ्यपरक माना जाता है। शेलिंग और कोंत (Comte) के द्वारा स्वीकृत एवं परिवर्धित।
Positive Science
तथ्यपरक विज्ञान, वस्तुपरक विज्ञान
तर्कशास्त्र, नीतिशास्त्र, सौंदर्यशास्त्र इत्यादि नियामक विज्ञानों से भिन्न जो विज्ञान केवल वस्तुस्थिति का अध्ययन करते हैं, उन्हें तथ्यपरक अथवा वस्तुपरक विज्ञान की संज्ञा दी जाती है। उदाहरण के लिए मनोविज्ञान, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, मानवविज्ञान इत्यादि शास्त्र तथ्यपरक विज्ञान हैं।
Positive Term
भावात्मक पद
वह पद जो किसी वस्तु या गुण की उपस्थिति को प्रकट करता है जैसे, 'मानव', 'सुख' आदि।
Positivism
प्रत्यक्षवाद, भाववाद
फ्रेंच दार्शनिक कोंत (Auguste Comte; 1798-1857) का यह सिद्धांत कि दर्शन को इंद्रियानुभविक विज्ञानों की प्रणालियों का अनुसरण करते हुए प्राकृतिक तथ्यों के वर्णन और कार्य-कारण संबंधों तक ही सीमित रहना चाहिए। इस सिद्धांत का आधार कोंत की यह मान्यता थी कि ज्ञान के विकास में पहली दो अवस्थाएँ, जिन्हें 'धर्मशास्त्रीय' और ''तत्त्त्वमीमांसीय'' कहा गया है, अपूर्णता की होती हैं, जबकि उसमें पूर्णता तीसरी और अंतिम अर्थात् तथ्यपरक विज्ञान-वाली अवस्था में आती है।
Possibility
संभवता
उस प्रतिज्ञप्ति की विशेषता जिसका निषेध अनिवार्य नहीं होता, उस घटना की विशेषता जो हो सकती है अथवा जिसके होने की स्वतोव्याघात के बिना कल्पना की जा सकती है।
Post Hoe Ergo Propter Hoe
यत् पूर्वम् तत्कारणम्' काकतालीय दोष
यह एक अनौपचारिक (informal) तर्कदोष है। दो घटनाओं के बीच केवल पूर्वापर-क्रम मात्र के आधार पर जब उनमें कारण-कार्य संबंध की स्थापना की जाती है तो उस युक्ति में उपर्युक्त दोष का आरोपण कर दिया जाता है, जो सही नहीं है। उदाहरण के लिए यदि यात्रा प्रारम्भ करते समय बिल्ली रास्ता काट दे और बाद में कोई दुर्घटना घटित हो जाए तो बिल्ली द्वारा रास्ता काटने को उस दुर्घटना का कारण मान लिया जाता है, जो सही नहीं है।