logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Philosophy Of Science
विज्ञान-दर्शन वैज्ञानिक अध्ययन के क्षेत्र में आने वाली तार्किक, ज्ञानमीमांसीय और तत्त्वमीमांसीय समस्याओं का अध्ययन करने वाला शास्त्र। इसमें वैज्ञानिक प्रणाली में प्रयुक्त 'पूर्व-मान्यताओं', 'प्राक्कल्पना', 'प्रयोग' इत्यादि पदों को परिभाषित किया जाता है और 'बल', 'दिक्', 'काल', 'ऊर्जा', 'द्रव्यमान' इत्यादि संप्रत्ययों का विश्लेषण किया जाता है। विज्ञानों के अभ्युपगमों की जाँच करना भी इसके क्षेत्र में आता है।

Physical Division
भौतिक विभाजन किसी भौतिक पदार्थ को विभाजित करना, जैसे पेड़ का उसकी शाखाओं, पत्तों आदि में विभाजन। इसका तार्किक विभाजन से भेद हृदयंगम कर लेना आवश्यक होता है।

Physical Evil
भौतिक अशुभ पैंट्रिक के अनुसार सामान्यतया तीन प्रकार के 'अशुभ' स्वीकार किए गए हैं। भौतिक अशुभ, प्राकृतिक अशुभ एवं नैतिक अशुभ। भौतिक अशुभ के अन्तर्गत सभी प्रकार के शारीरिक अशुभ यथा रोग, वृद्धावस्था, आघात, पीड़ा एवं कुरूपता इत्यादि प्रत्यय सम्मिलित किए जा सकते हैं।

Physicalism
कायावाद, भौतिकवाद वियना सर्कल (Vienna Circle) के इंद्रियानुभववादियों का वह मत कि सभी भाषाओं और विज्ञानों में प्रयुक्त प्रत्येक सार्थक वाक्य का भौतिकी की भाषा में अनुवाद किया जा सकता है, अर्थात् प्रेक्षण-योग्य वस्तुओं और उनके गुणधर्मों को व्यक्त करने वाली भाषा आदर्श भाषा है।

Physical Realism
कायिक यथार्थवाद, भौतिकी यथार्थवाद वह मत कि भौतिकी में प्रयुक्त इकाइयों, जैसे : इलेक्ट्रॉन, परमाणु आदि का वस्तुतः स्वतंत्र अस्तित्व है।

Physical Sanction
भौतिक अंकुश बेन्थम के अनुसार, प्रकृति का सामान्य व्यापार और उसके नियम जो उनके विपरीत आचरण करने वाले को बीमारी इत्यादि उत्पन्न करके कष्ट देते हैं और इस प्रकार एक सीमा तक उसे नैतिक आचरण के लिए बाध्य करते हैं।

Physico-Theological Argument
भौतिक-ईश्वरमीमांसीय यपक्ति सृष्टि में निहित उद्देश्य अथवा प्रयोजन के आधार पर एक 'चेतन सत्ता' के रूप में ईश्वर के अस्तित्व को सिद्ध करता है। प्रयोजनमूलक युक्ति को कांट द्वारा दिया गया नाम।

Physiological Solipsism
शरीरक्रियात्मक अहंमात्रवाद वह विचार कि प्रत्येक व्यक्ति को केवल अपने शरीर के अंदर होने वाली घटनाओं का ही ज्ञान हो सकता है।

Place Marker
स्थान-चिह्नक प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र में, प्रतीक ''.......'' या `X` जिसका प्रयोग किसी प्रतिज्ञप्तिफलन [ यथा, (X) MX)] में उस स्थान को बताने के लिए किया जाता है जो किसी व्यष्टिचर या व्यष्टि के नाम के लिए निर्धारित होता है।

Platonic Idealism
प्लेटोनिक विज्ञानवाद प्लेटो का दर्शन, जिसमें निरंतर परिवर्तनशील ऐंद्रिय जगत् की वस्तुओं को नहीं बल्कि अभौतिक विज्ञानों को वास्तविक माना गया है। तदनुसार इन्हीं शाश्वत विज्ञानों के अनुकरण के आधार पर दृश्य-जगत् को आंशिक वास्तविकता प्राप्त होती है।


logo