logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Polyphylectic
बहुस्रोतोद्भवी
अवरोहण के दो या अधिक पूर्वज वंशक्रम से व्युत्पन्न सम्मिश्र वर्गक |

Polyploidy
बहुगुणिता
दो से अधिक गुणसूत्र-समुच्ययों वाली कोशिकाएँ या ऐसी कोशिकाओं से बना जीव होने की स्थिति |

Polypod larva
बहुपाद डिंभक
ऐसा डिंभक जिसमें सुस्पष्ट खंड उदरीय-पाद या अग्रपाद और एक परिरंध्री श्वासनली तंत्र होते हैं | श्रृंगिकाएँ और वक्षीय पाद होते तो हें पर पूर्ण विकसित नहीं होते | इस किस्म के प्ररुपी उदाहरण हैं-अधाकांश लेपिडॉप्टरा, आरा मक्खियों और बिच्छू - मक्खियों के डिंभक |

Polysaccharide
पॉसीसैकेराइड
दस से अधिक मोनोसैकेराइडों के संयोजन से उत्पन्न कार्बोहाइड्रेट |

Polysome
पॉलिसोम
दो या दो से अधिक राइबोसोमों का संकुल जो एक ही दूत आर.एन.ए रज्जुक पर अलग-अलग संलग्न होते हैं तथा बहुपेप्टाइड संश्लेषण में सक्रिय भाग लेते हैं |

Polyspermy
बहुशुक्राणुता
किसी अंड में एक से अधिक शुक्राणुओं का प्रवेश |

Polytene chromsome
बहुपट्टीय गुणसूत्र
द्विपंखी डिम्भकों की लालाग्रंथियों में उपस्थित विशालकाय गुणसूत्र जो संतति अर्धगुणसूत्रों की घनिष्ठता से निर्मित पट्टिकाओं तथा अंतर-पट्टिकाओं को अभिलक्षित करते हुए एक विशेष आकारिकी रखता है |

Polytrophic egg tube
बहुपोषी अंडनलिका
ऐसी अंडनलिका जिसमें अंडकों के साथ-साथ पोषकाणुओं का समूह भी होता है |

Polytypic species
बहुलप्ररुपी जाति
वह जाति जिसकी दो और अधिक उपजाति होती हैं |

Polytypic
बहुलप्ररुपी
ऐसा वर्गक जिसके एकदम बाद वाली गौण श्रेणी में दो या अधिक वर्गक होते हैं |


logo