logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Philosophical Intuitionism
दार्शनिक अंतःप्रज्ञावाद नीतिशास्त्र में अंतःप्रज्ञावाद का एक प्रकार जिसके अनुसार हमें किसी कर्म के सत्-असत् अथवा शुभ-अशुभ का अंतःप्रज्ञा द्वारा तात्कालिक ज्ञान प्राप्त होता है। उक्त ज्ञान का संबंध कुछ ऐसे सार्वभौम नैतिक नियमों से होता है, जिनके भीतर शाश्वत प्रामाणिकता पाई जाती है।

Philosophical Method
दार्शनिक विधि दार्शनिक समस्याओं के समाधन के लिये स्वीकृत विधि। जैसे : सुकरात की धात्री विधि, संवाद विधि (प्लेटो), संदेह विधि (देकार्त) तार्किक विधि (रसल) इत्यादि।

Philosophical Psychology
दार्शनिक मनोविज्ञान 'मन्', 'चेतना', 'आत्मा' इत्यादि से संबंधित तात्त्विक प्रश्नों का विवेचन करने वाला शास्त्र। उदाहरण के लिए आत्मा या मन का तात्त्विक स्वरूप क्या है? मन् और शरीर के बीच क्या संबंध है? क्या आत्मा के भीतर 'संकल्प-स्वातंत्रय' विद्यमान है अथवा आत्मा कर्म करने में बिल्कुल परंतत्र है।

Philosophy
दर्शनशास्त्र व्युत्पत्ति के अनुसार 'फिलॉसफी' शब्द दो शब्दों का योग है। फिल (phil) सोफिया (sophia)। 'सोफिया' का अर्थ है विद्या अथवा ज्ञान जबकि 'फाइलो' का अर्थ है अनुराग अथवा प्रेम। इस दृष्टि से 'फिलॉसफी' का अर्थ हुआ- 'ज्ञान के प्रति अनुराग'। साधारण और वैज्ञानिक संप्रत्ययों का विश्लेषण और संपरीक्षण करनेवाला तथा विशेष विज्ञानों की पूर्व-मान्यताओं की जाँच करके उनके परिणामों का समन्वय करनेवाला और विज्ञानों के क्षेत्रोें में न आनेवाले जगत्, समाज और व्यक्ति से संबंधित गहन प्रश्नों का विवेचन करनेवाला शास्त्र, जिसके अंदर तत्त्वमीमांसा, ज्ञानमीमांसा, नीतिशास्त्र, सत्ताशास्त्र, तर्कशास्त्र, मूल्यमीमांसा, भाषा-दर्शन इत्यादि का समावेश होता है।

Philosophy Of Beauty
सौंदर्य मीमांसा सौंदर्य एवं सौंदर्य शास्त्रीय प्रत्ययों का दार्शनिक विवेचन, यथा : सौंदर्य का स्वरूप, उसके मापदंड, सौन्दर्यपरक मूल्य, रस-निष्पादन के सिद्धांत आदि। संगीत, नाटक, साहित्य एवं शिल्प-विद्या, ललित कलाएँ आदि भी इसके अंतर्गत हैं।

Philosophy Of Education
शिक्षा-दर्शन शिक्षा का स्वरूप, उसका उद्देश्य, समाज से उसका संबंध इत्यादि तात्त्विक प्रश्नों का विवेचन करनेवाला शास्त्र।

Philosophy Of History
इतिहास-दर्शन इतिहासकार के कार्य का तर्कशास्त्र और ज्ञानमीमांसा की दृष्टि से विवेचन करनेवाला शास्त्र।

Philosophy Of Language
भाषा-दर्शन दर्शनशास्त्र की वह विधा जिसमें सामान्य भाषा, उसकी वाक्य-संरचना, शब्दार्थ, शब्द प्रयोग आदि की विवेचना की जाती है। समकालीन पाश्चात्य दर्शन में गिल्बर्ट राइल, विटगेन्स्टाइन, आस्टिन आदि इसके प्रवर्तक हैं। भारतीय दर्शन में उक्त विधा भर्तृहरि के चिंतन में द्रष्टव्य है।

Philosophy Of Law
विधि-दर्शन विधि विषयक अवधारणाओं, समस्याओं, सिद्धांतों आदि का गहन चिंतन। जैसे : संकल्प-स्वातंत्रय, मूल-अधिकार, मूलकर्तव्य, दंड की अवधारणा एवं उसके सिद्धांत, मृत्यु-दंड का औचित्य, आत्महत्या एवमं 'दया-मृत्यु'(mercy-killing) इत्यादि।

Philosophy Of Religion
धर्म-दर्शन धर्म का दार्शनिक दृष्टि से अध्ययन करने वाला शास्त्र, जो धर्म की प्रकृति, उसका कार्य और मूल्य, धार्मिक ज्ञान का प्रामाण्य इत्यादि प्रश्नों का किसी धर्म-विशेष के प्रति पक्षपात न रखते हुए सामान्य रूप से विवेचन करता है।


logo