logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Perverse Ratio
तर्कबुद्धि विपर्यय, कुतर्क विपर्यास अनुभव और तार्किक सिद्धांतों का उल्लंधन करने वाली बुद्धि।

Pessimism
निराशावाद वह मत कि संसार में दुःख, मृत्यु, अशुभ, ही सत्य है, शेष सभी कुछ, सुख इत्यादि क्षणिक और मिथ्या है। आधुनिक युग में शोपेनहावर और प्राचीन काल में बुद्ध ('सर्व दुःखम') इस मत के मुख्य अनुयायी हुए।

Pessimistic Voluntarism
निराशावादी संकल्पवाद नीतिशास्त्र का वह मत जिसके अनुसार हमारे संकल्प का पर्यवसान निराशा में होता है।

Petites Perceptions
सूक्ष्म प्रत्यक्ष लाइब्नित्ज़ के द्वारा अस्फुट तथा अचेतन प्रत्यक्षों के लिए प्रयुक्त पद। लाइब्नित्ज़ ने चेतना में मात्रा-भेद मानते हुए निम्न स्तर के चिदणुओं में इनकी कल्पना की थी, जिसमें फ्रॉयड के ''अचेतन मन'' के आधुनिक सिद्धांत की झलक दिखाई देती है।

Petitio Principii
आत्माश्रय-दोष एक तर्कदोष, जो तब उत्पन्न होता है जब निष्कर्ष आधारवाक्यों में पहले से ही निहित होता है। जे. एस. मिल ने एरिस्टॉटल के न्यायवाक्य में उपर्यक्त दोष का निरूपण किया है।

Phenomenalism
सवृत्तिवाद, दृश्यप्रपंचवाद वह सिद्धांत कि ज्ञान संवृति, दृश्य प्रपंच या दृश्य जगत् तक ही सीमित है, जिसके अंतर्गत प्रत्यक्षगम्य भौतिक विषय और अंतर्निरीक्षणगम्य मानसिक विषय आते हैं। इसको माननेवाले साधारण वस्तुविषयक कथनों को संवृति-विषयक कथनों में अर्थात् इंद्रिय-प्रदत्तों की भाषा में परिवर्तित करने की आवश्यकता बताते हैं। वे संवृत्ति के पीछे कोई सत्ता या तो मानते नहीं या उसे अज्ञेय कहते हैं।

Phenomenology
संवृतिशास्त्र, दृश्यप्रपंचशास्त्र दृश्य-प्रपंच का वर्णन-विश्लेषण करने वाला शास्त्र। सर्वप्रथम कांट के समकालीन जर्मन दार्शनिक लैम्बर्ट द्वारा ''आभासों की मीमांसा'' के लिये प्रयुक्त शब्द। स्वयं कांट द्वारा तत्त्वमीमांसा की उस शाखा के लिए प्रयुक्त शब्द जो गति और गतिहीनता का वस्तुओं के विधेयों के रूप में विवेचन करती है। हेगेल के द्वारा किसी तत्त्व को उत्तरोत्तर अधिक विकसित अभिव्यक्तियों का अध्ययन करने वाले शास्त्र के अर्थ में प्रयुक्त। परन्तु सर्वाधिक प्रचलित अर्थ में यह एडमंड हुसर्ल (edmund husserl) द्वारा दर्शन में चलाए गए एक आंदोलन का नाम है।

Phenomenon
घटना-संवृति सामान्यतः कोई भी दृश्य वस्तु, तथ्य या घटना जिसका वर्णन या व्याख्या विज्ञान के लिए महत्त्वपूर्ण हो। विशेषतः कांट में, वस्तु का वह रूप जो हमें प्रतीत होता है और आत्मा की विभिन्न शक्तियों से प्रभावित होता है। इसके विपरीत, वस्तु का निजरूप (noumenon) हमारे लिए सदैव अज्ञेय बना रहता है।

Philosophical Analysis
दार्शनिक विश्लेषण दर्शन का एक समकालीन संप्रदाय जिसके अनुसार दर्शन का एक मुख्य या एकमात्र कार्य विज्ञान के तथा सामान्य-बुद्धिमूलक संप्रत्ययों का तार्किक विश्लेषण करना है। जी.ई. मूर (Moore), बट्रेंड रसल (Russell), विटगेन्स्टाइन (Wittgenstein), ए. जे. एअर (Ayer) इत्यादि कुछ प्रमुख दार्शनिक हैं जिन्होंने विचारों में बहुत वैषम्य होने के बावजूद विश्लेषण को दार्शनिक प्रणाली के रूप में अपनाया है।

Philosophical Behaviourism
दार्शनिक व्यवहारवाद मनोवैज्ञानिक तथ्यों को मानव-व्यवहार की कोटियों में अनूदित करने का प्रयास करता है। इसके विपरीत दार्शनिक व्यवहारवाद दार्शनिक संप्रत्ययों एवं दार्शनिक युक्तियों की प्रामाणिकता उनके द्वारा उत्पन्न व्यावहारिक उपयोगिता पर आधारित करता है। जिस से प्रत्यय अथवा युक्ति में जितनी अधिक व्यावहारिक उपयोगिता होगी वह उतना ही अधिक वैध अथवा प्रामाणिक समझा जायेगा। 'चार्ल्स पर्स', 'विलियम जेम्स', 'जान ड्यूई' एवं 'एफ. सी.एस. शिलर इस संप्रदाय के प्रतिनिधि दार्शनिक हैं।


logo