कोशिका में झिल्लिका बद्ध जलअपघटनीय प्रकिण्वों से युक्त छोटे छोटे काय।
Lysozyme
लाइसोजाइम
ऐसा प्रकिण्व जो एन-एसिटाइलग्लूकोन ऐमीन और एन-ऐसिटिल म्यूरेमिक अम्ल के आबंध को निर्जलीकृत करता है।
Macrofauna
बृहत्प्राणिजात
स्थलचर और जलचर समुदायों में बृहत्तर प्राणि, जैसे-पक्षी, सरीसृप, जलस्थलचर, मत्स्य, अनेक संधिपाद, केंचुआ, सीपी आदि।
Macrogamete
बृहत्तयुग्मक
संयुग्मन करने वाले दो युग्मकों में बड़ा युग्मक, जो प्रायः मादा युग्मक होता है।
Macromere
बहत्खंड
विषम कोशिका विभाजन से बनने वाली दो कोशिकाओं में से बड़ी कोशिका।
Macromolecule
महाअणु
शरीर के अनेक ऊतकों में पाया जाने वाला बड़े आकार का एक भक्षकाणु जो आगत सूक्ष्मजीवों का अंतर्ग्रहण करता है और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं तथा कोशिकीय अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाल देता है।
Macronucleus
बृहत्केन्द्रक
पक्ष्माभी प्रोटोजोआ प्राणियों में पाए जाने वाले दो केंद्रकों में से बड़ा केंद्रक, जिसका जनन-क्रिया से कोई संबंध नहीं होता और जो संभवतः प्रोटीन-संश्लेषण में योगदान देता है।
Macropterous
बृहत्पंखी, दीर्घपंखी
वे कीट जिनके अग्रपंख असामान्य रुप से बड़े होते हैं तथा जो पूरे उदर को ढके रहते हैं, कभी-कभी उसके पीछे तक भी चले जाते हैं। उदा.-दीमक आदि।
Macrotaxonomy
वृहद्वर्गिकी
उच्च कोटि वर्गकों का वर्गीकरण।
Maggot
मैगट, अपादक
द्विपंखी (डिप्टेरा) कीटों का पादविहीन लार्वा जिसका शिर-संपुट स्पष्ट नहीं होता। उदा.- गुंजनमक्खी, घरेलू मक्खी आदि।