परिधिवादी
वे दार्शनिक जो किसी दार्शनिक सिद्धांत के केंद्रीय विचारों पर ध्यान न देकर उससे पृथक् महत्वहीन विषय पर विशेष चर्चा करते हैं।
Perlocutionary Act
प्रभावी वचनकर्म
ब्रिटीश दार्शनिक जे. एल. ऑस्टिन ने तीन प्रकार की क्रियाओं में भेद किया है : (1) वचनकर्म (locutionary act) (2) वचनतेर कर्म (illocutionary act) एवं (3) प्रभावी वचनकर्म (perlocutionary act)। प्रभावी वचनकर्म वे वचनकर्म हैं जो किसी कथन द्वारा श्रोता को प्रभावित करने की चेष्टा करते हैं।
Persecution
उत्पीड़न
असामान्य मनोविज्ञान (abnormal psychology) में इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति इस भ्रम में रहता है कि कोई व्यक्ति उसे कष्ट देने का प्रयत्न कर रहा है।
Personal Idealism
वैयक्तिक प्रत्ययवाद
परम सत्ता को व्यक्तित्त्व से सम्पन्न अर्थात् ज्ञान, संकल्प, आत्म-चेतना इत्यादि वैयक्तिक गुणों से युक्त माननेवाले सिद्धांत, जैसे ब्रह्म को सगुण माननेवाला मत।
Personal Identity
वैयक्तिक तादात्म्य, व्यक्तिगत अनन्यता
काल परिवर्तन के बावजूद व्यक्ति के न बदलने या अनन्य बने रहने की विशेषता, जो कि उसके अभिन्न बने रहने के बोध में प्रकट होती है।
Personalism
व्यक्तिवाद
वह सिद्धांत जो व्यक्तित्त्व को परम मूल्य मानता है और सत्ता के सच्चे अर्थ को समझने की कुंजी व्यक्तित्त्व के संप्रत्यय को बताता है। इस शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम (1863) में अमेरिका में ब्रॉन्सन एल्कॉट (Bronson Alcott) ने इस मत के लिए किया था कि चरम तत्त्व व्यक्तित्त्व संपन्न (सगुण) ईश्वर है जो अपने नित्य सर्जनशील संकल्प के बल से विश्व को धारण करता है।
Personalistic Idealism
वैयक्तिकीय प्रत्ययवाद
देखिए `personal idealism`।
Personal Realism
वैयक्तिक यथार्थवाद
परम सत्ता अर्थात् ईश्वर को एक अतिप्राकृतिक व्यक्तित्त्व तथा उसकी सृष्टि में आत्मिक के साथ-साथ भौतिक पदार्थों का भी अस्तित्त्व मानने वाला सिद्धांत।
Perspectivism
संदर्शवाद
विभिन्न वैकल्पिक संप्रत्ययों परिप्रेक्ष्यों एवं विश्वासों के माध्यम से बाह्य विश्व की व्याख्या।
Persuasive Definition
प्रभावी परिभाषा, प्रत्यायक परिभाषा
प्रो. सी. एल. स्टीवेंसन के द्वारा सर्वप्रथम ऐसी परिभाषा को दिया गया नाम जिसका प्रयोजन श्रोता या पाठक के संवेगों को प्रभावित करके उससे कोई दृष्टिकोण स्वीकार या अस्वीकार करवाना होता है, जो कि किसी संवेगार्थक शब्द के, जैसे शुभ-अशुभ इत्यादि के प्रयोग से किया जाता है।