निष्क्रिय इंद्रियानुभववाद
जॉन लॉक इत्यादि का वह सिद्धांत कि ज्ञान का एक मात्र स्रोत इंद्रियानुभव है और मन तब तक निष्क्रिय बना रहता है जब तब बाह्य जगत् से आने वाली संवेदनाएँ उस तक नहीं पहुँच जाती।
Passive Resistance
सत्याग्रह, अहिंसक प्रतिरोध
किसी अत्याचार अथवा अनाचार के विरूद्ध सत्यनिष्ठ होकर अहिंसक किन्तु सक्रिय रूप में विरोध प्रकट करना। स्वतंत्रता-संग्राम में गाँधी जी ने राजनीतिक समस्याओं के समाधान के लिए अंग्रेजों के विरूद्ध इस अस्त्र का सफल प्रयोग किया था।
Pathetic Fallacy
भावाभास
निर्जीव वस्तुओं के प्रति उन भावनाओं, संवेदनाओं, प्रतिक्रियाओं को आरोपित करना जो केवल सजीव व्यक्तियों के प्रति व्यक्त की जा सकती हैं।
Patient
कर्मविषय, कर्मपात्र
कारणविषयक सामान्य धारणा के अनुसार, वह सामग्री जो स्वयं तुलनात्मक रूप से निष्क्रिय रहती है और जिस पर क्रिया करके कारण कार्य को उत्पन्न करता है, जैसे आग लगने की स्थिति में लकड़ियों का ढेर। (विज्ञान इस भेद को उचित नहीं मानता।)
Patristic Philosophy
पादरी-दर्शन
ईसाई धर्म के पादरियों द्वारा प्रतिपादित दर्शन जो ईश्वर, विश्व से मानव के संबंध में एक तर्कसंगत दार्शनिक सिद्धांत प्रस्तुत करता है। ईसाई धर्म में प्रचलित पिता (father), पुत्र (son) एवं पवित्र (holy hhost) एवं पवित्र आत्मा (trinity) से संबंधित 'त्रयी' (trinity) के सिद्धांत का यह एक संशोधित रूप है।
Peano'S Postulate
पियानी-अभ्युपगम
देखिए `primitive propositions`।
Peccability
पाप-प्रवणता, पापवृत्तिता, दोष-प्रवणता
पाप-कर्म करने वाले व्यक्ति के भीतर पाप करने की प्रवृत्ति। इसे पाप-प्रवणता अथवा 'पापवृत्तिता' कहते हैं।
Penance
तपस्या, तप
भूतकाल में किए गए पाप-कर्मों के प्रायश्चित के लिए अथवा वर्तमान में नवीन गुणों को अर्जित करने के लिए की गई कष्ट-साध्य क्रिया।
Penitence
परिताप
ऐसे व्यक्ति की मानसिक अवस्था सूचक शब्द जो अपनी गलतियों को स्वीकार करता है तथा उनके लिए बहुत दुःखी है और भविष्य में उन्हें न दोहराने के लिए कृतसंकल्प है।
Penology
दंड-विज्ञान, दंडशास्त्र
अपराध-शाखा से संबंधित वह विज्ञान जिसमें अपराध की मात्रा व गुण के अनुपात में दंड-विधान किया जाता है।