सार्वचरम
समान आम जलवायवीय कारकों के कारण दो या अधिक संबंधित सरचनाएं जिनका जीवन प्ररूप एक जैसा होता है और जिनके प्रमुख पादपों में भी समानता होती है। ये समानता एक ही पूर्वज पादप से उत्पत्ति के कारण होती है।
Pandemic disease
सर्वव्यापी रोग
1. देश के विस्तृत क्षेत्र पर अंतरालों में दिखाई देने वाला रोग।
2. ऐसा संक्रामक रोग जो सभी जगह फैल सकता है।
Panmixis
सार्वमिश्रण
वह समष्टि जिसकी विभिन्न व्यष्टियां पारस्परिक जनन कर सकती हो।
Parabiosphere
पराजीवमंडल
जीवमंडल का वह प्रसार (समुद्र तल से 9000 मीटर से ऊपर) जिसमें कुछ जीवाणु, बीजाणु व कवक सुप्तावस्था में पाए जाते हैं।
Paraheliotropism
परासूर्यानुवर्तन
पौधों की वह प्रवृत्ति जिसके अनुसार वे सूर्य के किरणों की दिशा के समानांतर मुड़ जाते हैं।
Parasite
परजीवी
वह जीव जो दूसरे जीव से पोषण व आश्रय लेता है।
Parasitism
परजीविता
दो जीवधारियों का शारीरिक रूप से साथ - साथ रहना जिससे एक को लाभ और दूसरे (परपोषी) को हानि पहुंचती है।
Paratonic
अनुप्रेरित
किसी बाह्य उद्दीपन के द्वारा प्रेरित जीवों की अनुवर्तनीय अथवा अनुकुंचनीय गति।
Parent material
जनक सामग्री
वह शैल पदार्थ जिसके अपक्षय और क्रमिक विभंजन से मृदा के खनिज अंश का निर्माण होता है।
Part per million (ppm)
प्रति दस लाख अंश (पी.पी.एम.)
पदार्थों की अति न्यूनतम सांद्रता मापने की इकाई।