ओजोनमंडल
ऊपरी वायुमंडल के सामान्यत स्तर (10-50) में ओजोन सांद्रता जिसमें वायुमंडल के विकिरणी संतुलन को बनाए रखने में ओजोन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
Palaeontology
जीवाश्मविज्ञान
विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवाश्मों का अध्ययन किया जाता है।
Palaeobotany
पुरावनस्पति विज्ञान
वनस्पतिविज्ञान की वह शाखा जिसमें पादप जीवाश्मों का अध्ययन किया जाता है।
Palaeozoology
पुराप्राणिविज्ञान
प्राणिविज्ञान की वह शाखा जिसमें जंतु जीवाश्मों का अध्ययन किया जाता है।
Palaeocene
पुरानूतन
नूतन जीव महाकल्प के तृतीय कल्प का पूर्व भूवैज्ञानिक युग जो लगभग सात सौ पचास लाख वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ और लगभ एक सौ सत्तर लाख वर्ष तक रहा।
Palaeoecology
पुरापारिस्थतिकी
पूर्ववर्ती भूवैज्ञानिक कल्पों का पारिस्थितिक अध्ययन।
Palaeomagnetism
पुराचुंबकत्व
पुरातन शैलों से दृश्यमान पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में हुए परिवर्तन का अध्ययन।
Palaeophytic
पुरापादपी
पुराजीवी कल्प की वनस्पतियों से संबंधित।
Palynology
परागाणुविज्ञान
विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवित अथवा जीवाश्म परागकणों / बीजाणुओं का अध्ययन किया जाता हैं।