निमित्तोपादानेश्वरवाद
वह मत कि ईश्वर विश्व का निमित्त और उपादान कारण है। वह विश्व में व्याप्त भी है और विश्वातीत भी है। सर्वप्रथम इस मत का प्रयोग क्राउजे ने किया।
Panlogism
सर्वबुद्धिवाद
हेगेल का यह सिद्धांत कि जो सत् है वह बौद्धिक है और जो बौद्धिक है वह सत् है : बुद्धि को परमतत्व मानते हुए विश्व को बुद्धिमय मानने वाला मत।
Panobjectivism
सर्वयथार्थवाद
ज्ञानमीमांसीय यथार्थवाद का एक उत्कट रूप जो ज्ञान की समस्त वस्तुओं को वास्तविक मानता है, भले ही ज्ञान मिथ्या हो।
Panpneumatism
सर्वप्राणवाद
जर्मन दार्शनिक वॉन हार्टमन (Von Hartmann) द्वारा हेगेल के सर्वबुद्धिवाद और शोपेनहावर के सर्वसंकल्पवाद में समन्वय करने का प्रयास। तदनुसार वास्तविकता अचेतन संकल्प और अचेतन बुद्धि दोनों का संयुक्त रूप है।
Pan-Psychism
सर्वचित्तवाद
वह मत कि सभी जड़ वस्तुएँ तथा प्रकृति चेतना से युक्त हैं। यह व्हाइटहेड आदि का मत है।
Pan-Satanism
सर्वासुरवाद
वह विश्वास कि विश्व शैतान की रचना है अथवा आसुरी शक्तियों की अभिव्यक्ति है।
Pansomatism
सर्वकायवाद
वह मत कि विस्व की प्रत्येक आत्मा एक शरीर या देह है तदनुसार आत्मा और देह का अभेद है।
Pantheism
सर्वेश्वरवाद
स्पिनोजा, फेक्नर आदि के मतानुसार ईश्वर विश्वव्यापी सत्ता है।
Pantheistic Personalism
सर्वेश्वरवादी व्यक्तिवाद
संपूर्ण सत्ता को व्यक्तिरूप माननेवाला और विश्व की वस्तुओं और जीवों को इस महाव्यक्ति के अंग मानने वाला सिद्धांत।
Paradigma
प्रतिमान
प्लेटो के प्रत्ययों की दृश्य जगत् की वस्तुओं के संबंध में एक विशेषता को प्रकट करने वाला शब्द : प्लेटो ने इंद्रियातीत प्रत्ययों का एक जगत् माना है और उन्हें दृश्य-जगत् की वस्तुओं के लिए आदर्श बताया है, जिनकी वे अपूर्ण प्रतिलिपियाँ हैं।