logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Oxygen (o2)
ऑक्सीजन जीवन के लिए अनिवार्य एक अधात्विक तत्व जो सामान्य ताप की स्थिति में गैस के रूप में विद्‍यमान रहता है। यह भूमि के वायुमंडल का लगभग 21 प्रतिशत स्थान घेरता है। यह हर जीवधारी में 25 प्रतिशत तक होता है।

Oxygen - minimum zone
ऑक्सीजन न्यूनतम क्षेत्र भूपृष्‍ठ के नीचे एक परत जहां ऑक्सीजन की मात्रा बहुत ही कम या शून्य होती है।

Oxygeophilous
ऑक्सीभूरागी ह् यूमस में रहने वाले जीव।

Oxygeophytia
ऑक्सीभू - उद्‍भिद् ह् यूमस पादप समुदाय।

Oxysere
अम्लक्रमक पर्याप्‍त - रूप से अम्लीय जल अथवा मृदा में शुरू हुई अनुक्रमिक श्रेणियों की अवस्थाएं।

Ozonation
ओजोनीकरण, ओजोनन ओजोन - वायु - मिश्रण द्‍वारा पर्यावरण को विसंक्रमित करना।

Ozone (o3)
ओजोन ऑक्सीजन का एक रूप जिसमें ऑक्सीजन के तीन परमाणु होते हैं। जब इसकी मात्रा निचले वायुमंडल में मानक मात्रा से अधिक होती है तो यह वायुप्रदूषक हो जाता है। वायुमंडल से ऊपर के समताप मंडल में यह सूर्य के हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से हमारी रक्षा करता है।

Ozone hole
ओजोन छिद्र कृत्रिम रूप से संश्‍लेषित क्‍लोरोफ्लुओरोकार्बन गैसों से निकले उत्सर्जन के कारण बाहरी वायुमंडल में ओजोन परत का ह्रास।

Ozone shield
ओजोन परिरक्षक ऊपरी वायुमंडल में ओजोन गैस की परत जो सूर्य से निकलने वाले हानिकार पराबैंगनी विकिरण से बचाती है।

Ozonometer
ओजोनमापी विश्‍लेषणात्मक यंत्र जो वायु में ओजोन की मात्रा मापता है।


logo