logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Ostensive Proposition
निदर्शक प्रतिज्ञप्ति वह प्रतिज्ञप्ति जो तात्कालिक अनुभव को व्यक्त करती है; जैसे 'यह लाल है'।

Ought' Judgement
कर्तव्यता-निर्णय वह निर्णय जिसके द्वारा कोई कर्तव्य बताया जाता है, जैसे `सच बोलना चाहिए।`

Ousia
सत्ता, सार अरस्तू द्वारा विशिष्ट अस्तित्ववान वस्तु के लिये प्रयुक्त पद। उसने इसे 'प्रथम तत्व' कहा है।

Outer Intention
बाह्य अभिप्राय नीतिशास्त्र में दो प्रकार के अभिप्राय होते हैं। आंतरिक और बाह्य। बाह्य अभिप्राय वे हैं जो प्रत्यक्ष हैं। जैसे : पानी में डूबते हुए मनुष्य को बचाने में बाह्य अभिप्राय उसकी सहायता करना है।

Outness
बाह्यता बर्कले के अनुसार, बाहर, दूरी पर या दिक् में स्थित होने का प्रत्यय या अनुभव। ह्यूम के अनुसार, दूरी। हैमिल्टन के अनुसार, वास्तविक वस्तु जगत् में चेतना से बाहर होने की अवस्था।

Overbelief
अधिविश्वास विलियम जेम्स के अनुसार, आधारभूत धार्मिक विश्वास पर थोपा गया अतिरिक्त विश्वास।

Overlapping Division
अतिव्यापी विभाजन तार्किक विभाजन का एक दोष जो इस नियम के उल्लंघन से पैदा होता है कि वर्ग का ऐसे उपवर्गों में विभाजन किया जाना चाहिए जो परस्पर व्यावर्तक हों। उदाहरण : `मनुष्य` का `गोरे रंग के` और `लंबे कदवाले` में (कुछ `गोरे रंग के मनुष्य` निश्चय ही `लंबे कद वाले होते हैं।)

Pacifism
शांतिवाद किसी समस्या को सुलझाने के लिए हिंसा और युद्ध का विरोध करने तथा शांति से काम लेने की नीति।

Paganism
पैगनवाद, पैगनमत यहूदियों और ईसाइयों द्वारा अपने से इतर धर्मावलम्बियों, विशेषतः मूर्तिपूजकों व अनेक देवताओं को मानने वालों के लिये प्रयुक्त अपमानसूचक (अवमाननासूचक) मत।

Palingenesis
पुनर्जन्म, देहान्तरण जीवात्मा का एक शरीर के बाद दूसरे में प्रकट होना।


logo