अतिवृद्धि स्पर्धा
स्थानबद्ध जीवों के बीच स्पर्धा जिसमें एक व्यष्टि दूसरे की तुलना में अधिक वृद्धि करती है जबकि दूसरा व्यष्टि साधनों का उपयोग।
Over population
अति समष्टि
पर्यावरणीय साधनों की क्षमता से अधिक समष्टि - घनत्व जिसमें व्यष्टिगत जीवों की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो सकती।
Overgrazing
अतिचारण
पशुओं के द्वारा किसी चरागाह में उसकी धारण क्षमता से अधिक चराई जिसको वह चारागाह लम्बे समय तक सहन न कर सके।
Ovoviviparous
अंडसजीवप्रजक, अंवजरायुज
ऐसे प्राणियों के लिए प्रयुक्त जिनमें मादा अंडे को शीश के अंदर धारण किए रहती है और मातृ - शरीर से पोषण प्राप्त किए बिना ही बच्चे का जन्म होता है। जैसे कुछ वाइपर तथा कुछ डिप्टेरा वर्ग के कीट।
Ox - bow lake
चाप झील, छाड़
नदी के परित्यक्त मोड़ में निर्मित एक चापाकार झील जो नदी के मार्ग में परिवर्तन आ जाने के कारण मुख्यधारा से अलग हो जाती है।
Oxidant
उपचायक, आक्सीकारक
आक्सीजन - युक्त कोई पदार्थ जो नए पदार्थ उत्पन्न करने के लिए वायु में रासायनिक रूप से प्रतिक्रिया करता है। ऑक्सीकारक प्रकाश रासायनिक, धूम कुहरा के प्राथमिक योगदाता होते हैं।
Oxidation
ऑक्सीकरण
1. प्रदूषकों अथवा कार्बनिक अपशिष्टों को तोड़ने के लिए ऑक्सीजन को रासायनिक रूप से मिलाना।
2. एक रासायनिक क्रिया जिसमे ऑक्सीजन का अन्य तत्वों के साथ एकीकृत अथवा संयोजित होना अथवा इलेक्ट्रॉन यौगिक परमाणु से हट जाना सम्मिजित है।
Oxidation pond
ऑक्सीकरण ताल
मानव निर्मित एक झील अथवा ताल जिसमें जीवाणु क्रिया द्वारा जैव अपरद घट जाते हैं। प्रक्रम की गति बढ़ाने के लिए ताल से ऑक्सीजन प्राय: उफन जाती है।
Oxidation rate
ऑक्सीकरण दर
ऑक्सीकरण की वह दर जिस पर कार्बनिक जैव पदार्थ स्थायीकृत हो जाता है।
Oxisol
ऑक्सीसोल
उष्णकटिबंधीय लाल मृदा, जिसमें लौह तथा ऐलुमिनियम ऑक्साइड अधिक मात्रा में होते हैं परंतु सिलिकेट खनिज नहीं होता है।