logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Operationism
संक्रियावाद समकालीन बुर्जुआ दर्शन में एक धारा जो तार्किक प्रत्यक्षवाद तथा व्यावहारिकतावाद का संश्लेषण है। इसके प्रणेता ब्रिजमैन थे। उनके अनुसार किसी भी संप्रत्यय या पद का अर्थ सबके सामने दोहराई जा सकने वाली संक्रियाओं के एक समूह के द्वारा निर्धारित होता है। यह सिद्धांत पहले भौतिकी में निरपेक्ष दिक्, निरपेक्ष काल इत्यादि अनुपयोगी संप्रत्ययों से छुटकारा पाने के लिए एक आन्दोलन के रूप में चला था।

Opinion
मत वह धारणा जो तर्क पर आधारित न हो।

Opposition
विरोध तर्कशास्त्र में एक ही उद्देश्य पद एवं विधेय पद के होते हुए जब वे परस्पर गुण, परिमाण एवं दोनों (गुण व परिमाण) में भिन्नता रखते हैं तब उसे विरोध कहा जाता है। जैसे : 1. सभी विद्यार्थी बुद्धिमान हैं। कोई भी विद्यार्थी बुद्धिमान नहीं है। } गुण में भेद। 2. सभी विद्यार्थी बुद्धिमान हैं। कुछ विद्यार्थी बुद्धिमान हैं। } परिमाण में भेद। 3. सभी विद्यार्थी बुद्धिमान हैं। कुछ विद्यार्थी बुद्धिमान नहीं है। } गुण एवं परिमाण में भेद।

O' Proposition
ओ' प्रतिज्ञप्ति तर्कशास्त्र में, अंशव्यापी निषेधक प्रतिज्ञप्ति का प्रतीकात्मक नाम। उदाहरण : `कुछ पक्षी उड़नेवाले नहीं होते`। `कुछ उ वि नहीं हैं`।

Organic Whole
सावयवी साकल्प ऐसा साकल्य या समुच्चय जिसके समस्त अंग किसी जीव-देह के अंगों की तरह परस्पर संबंधित हों।

Organism
अंगिवाद 1. जीवन की व्याख्या के लिए प्रयुक्त एक सिद्धांत जो यह मानता है कि जीवन अवयव-व्यवस्था या आंगिक संगठन का परिणाम है, न कि शरीर के किसी एक घटक का कार्य। 2. यह धारणा कि समाज व्यष्टियों से ऊपर के स्तर का एक अंगी है अथवा जीव-देह के सदृश है और जन्म, परिपक्वता तथा मृत्यु की विभिन्न अवस्थाओं में से गुजरता है।

Organon
आन्वीक्षिकी, ऑर्गेनन अरस्तू की तर्कशास्त्र-संबंधी रचनाओं के समूह को टीकाकारों द्वारा दिया गया नाम। इस नाम के मूल में यह विचार था कि तर्कशास्त्र स्वयं न विज्ञान है, न कला, और न दर्शन, बल्कि सभी शास्त्रों को छानबीन ('अन्वीक्षा') की प्रणाली प्रदान करने वाला अर्थात् साधन-शास्त्र है।

Original Sin
आद्यपाप, मूलपाप ईसाई धर्म की मान्यतानुसार ईश्वर ने प्रथम मानव (आदम और हव्वा) को उत्पन्न किया और 'ईडन गार्डन' के स्वर्गिक सुख में रखा था, परन्तु 'शैतान' के बहकावे में आकर उन्होने 'निषिद्ध फल' खा लिया अर्थात् ईश्वर की आज्ञा की अवहेलना की। यही मूल पाप है जिसका प्रत्येक व्यक्ति भागीदार है।

Ostensible Object
निर्दिष्ट वस्तु वह वस्तु जो ज्ञान-क्रिया या संवेदन में प्रकट होती है, भले ही उसका वस्तुतः अस्तित्त्व न हो।

Ostensive Definition
निदर्शनात्मक परिभाषा किसी (व्यक्तिवाचक या जातिवाचक) नाम (प्रायः नए) का अर्थ बताने का एक तरीका, जिसमें नाम के उच्चारण के साथ-साथ उस वस्तु को दिखाया जाता है या उसकी ओर इशारा किया जाता है जिसका वह नाम होता है।


logo