logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Omniscience
सर्वज्ञता ईश्वर के प्रमुख गुणों में से एक।

One-Many Problem
एक-अनेक की समस्या एकमेव परम् सत्ता तथा अनेकात्मक जगत के मध्य संबंध का सत्ताशास्त्रीय प्रश्न। यह दर्शनशास्त्र का मूल प्रश्न है।

One-One Relation
एकैक-संबंध वह संबंध जो एक वस्तु का केवल और केवल एक ही अन्य वस्तु से होता है।

Ontological Argument
सत्तामूलक युक्ति ईश्वर के अस्तित्व को प्रमाणित करने वाली पारम्परिक युक्तियों में से एक युक्ति जिसका प्रयोग मध्य युग में संत एन्सेल्म एवं आधुनिक युग में देकार्त ने किया था। इस युक्ति के अनुसार ईश्वर का प्रत्यय है, इस प्रत्यय के अनुसार पूर्व ईश्वर का अस्तित्व भी है। कांट ने इस तर्क का खंडन किया है। उनके अनुसार प्रत्यय से प्रत्यय की सत्ता सिद्ध होती है, इसके अनुरूप वस्तु की नहीं।

Ontological Idealism
सत्तामीमांसीय चिद्वाद मैक्टेगर्ट (Mc Taggart) का सिद्धांत जो सत्ता के विवेचन से आरंभ करके इस निष्कर्ष पर पहुँचता है कि वह आध्यात्मिक, चिद्रूप या प्रत्ययात्मक है।

Ontological Object
सद्वस्तु ज्ञान की वह वस्तु जो कल्पना मात्र न हो बल्कि जिसका भौतिक जगत् में वास्तव में अस्तित्त्व हो।

Ontology
सत्तामीमांसा तत्त्वमीमांसा की एक शाखा, जो सत्ता के सामान्य स्वरूप का विवेचन करती है। इसमें आदि-तत्त्वों का विवेचन और पदार्थों का वर्गीकरण इत्यादि भी शामिल है। सर्वप्रथम क्रिश्चियन वोल्फ (Christian Wolff) ने इस शब्द को यह अर्थ दिया, हालाँकि ontologia शब्द का प्रयोग स्कालेस्टिक लेखकों ने सत्रहवीं शताब्दी में शुरू कर दिया था। कुछ इसे तत्त्वमीमांसा के पर्याय के रूप में लेते हैं।

Onymatic System
नामिक निकाय डी. मार्गन द्वारा प्रयुक्त पद। इसके अनुसार शुद्ध आकारिक तर्कशास्त्र में गुणवाचक व्याख्या को वस्तुवाचक व्याख्या के अंतर्गत लाते हुये समूह और व्यष्टि के आकारों के संबंध में इसका प्रयोग हुआ है।

Open Morality
सार्वजनीन नैतिकता वह नैतिकता, जिसका स्रोत सामाजिक नियम, रीति-रिवाज, परंपराएँ एवं रूढ़ीगत संस्कार नहीं हैं, अपितु जिसका स्रोत अंतर्ज्ञान है, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का आदर्श स्थापित करता है। हेनरी बर्गसा ने अपनी पुस्तक `टू सोर्सेज ऑफ मोरेलिटी एण्ड रिलीज़न` में इसका प्रयोग किया है।

Operational Definition
संक्रियात्मक परिभाषा वह परिभाषा जो यह बताती है कि अमुक पद अमुक स्थिति में केवल तभी लागू होगा जब उसमें कुछ निर्दिष्ट संक्रियाओं को करने से निर्दिष्ट परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसी परिभाषाएँ निश्चित नाप-जोख और प्रयोग की सहायता से संप्रत्ययों को स्पष्ट करने के लिए भौतिक विज्ञानों में शुरू हुईं। प्रयोजन विज्ञान से अस्पष्टता और अमूर्त प्रत्ययों को दूर करना तथा उसे अधिक उपयोगी बनाना था। इस पद का प्रयोग सर्वप्रथम पी. डब्ल्यू. ब्रिजमैन ने 1927 में किया था।


logo