जल, मृदा या वायुमंडल में विसर्जित हानिकारक रसायन या अपशिष्ट पदार्थ |
Polyembryony
बहुभ्रूणता
एक ही निषेचित अंडे या युग्मनज से दो या अधिक भ्रूणों का उत्पन्न होना, जैसे मानव में द्विअंडी यमज और कीटों में, विशेषकर परजीवी हाइमेनोप्टेरा में, एक अंडे से बनने वाले सैंकड़ों भ्रूण | स्तनियों में इसका प्रमुख उदाहरण आर्मेडिलो है जिसमें एक अंडे से चार भ्रूण बनते हैं |
Polyhedron
पॉलिहेड्रॉन
क्रिस्टल के समान समावेशी पिंड जो पालिहेड्रोसिस विषाणु के संक्रमण का अभिलक्षण है; केंद्रकीय अथवा कोशिकाद्रव्यी पालिहेड्रॉनों द्वारा संक्रमित कोशिकाओं में उत्पन्न विषाणु की विविध आकारवाली प्रोटीनमय आच्छादिका |
Polymerase chain reaction (PCR)
पॉलिमरेज अभिक्रिया श्रृंखला (पी.सी.आर)
न्यूक्लीक अम्ल प्रवर्धन की एक तकनीक जिसमें उपक्रामक ऑलिगोन्यूक्लि-ओटाइड अणु के तापानुशीतन तथा डी.एन.ए. पालीमरेज के साथ अभिक्रिया चक्रों द्वारा लक्ष्य डी.एन.ए./आर. एन.ए. अनुक्रम की कुछ ही घंटों में दस लाख से भी अधिक प्रतियाँ संश्लेषित की जा सकती हैं |
Polymerization
बहुलकन
अनेक छोटे अणुओं के संयोजन से किसी ऐसे बड़े या अधिक संकुल अणु का निर्माण होना जिसका उच्च अणुभार हो और गुण भिन्न हो |
Polymorphism
बहुरुपता
एक ही जाति की व्यष्टियों में तीन या अधिक रुप अथवा आकृतियों का होना या एक ही जाति में विभिन्न लक्षण या आकृति के व्यष्टियों का पाया जाना | उदा, सीलेन्टरेटों मे अनेक प्रकार की पॉलिप और मेड्यूसा अवस्थाएँ; मधुमक्खी में रानी, कर्मी, नर आदि कई प्रकार की व्यष्टियाँ |
Polyp
पॉलिप
सीलेन्टरेटा संघ के निवही प्राणियों का अचल रुप या व्यष्टि | हाइड्रा में यह एकल होता है और बिंदु जेली फिश तथा प्रवालों में संयुक्त | निवह के सभी पॉलिपों की देहगुहा एक नलिका या योजकनाल द्वारा परस्पर जुड़ी होती है | संयुक्त पॉलिपों मे प्रत्येक पॉलिप अपना विशिष्ट कार्य (जैसे सुरक्षा, अशन तथा जनन) करता है |
Polypeptide
पोलिपेप्टाइड
कई ऐमीनो अम्लों के संयोजन से बना अणु |
Polyphagous
विविधमक्षी
अनेक प्रकार के खाद्यों का उपयोग करने वाले जीव | उदा. बालदार इल्ली, चने का फली वेधक |