logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Null Proposition
रिक्त प्रतिज्ञप्ति, शून्य प्रतिज्ञप्ति तर्क-बीजगणित के अन्तर्गत ऐसी प्रतिज्ञप्तियाँ जो कभी सत्य नहीं होती (जॉर्ज बूल, अर्नस्ट श्रोडर)। ऐसी प्रतिज्ञप्तियों का कोई निर्देश्य पदार्थ नहीं होता। यथा आकाशकुसुम लाल होता है।

Null Relation
रिक्त संबंध बूल-श्रोडर तर्क-बीजगणित में, वह संबंध जो विश्व की किसी भी वस्तु का किसी अन्य वस्तु से नहीं होता है।

Number
संख्या पाइथागोरस के अनुसार परम् सत् को संख्यात्मक अभिव्यक्तियों, संख्या की स्थिति और संख्यात्मक सत्ताओं के द्वारा समझा जा सकता है। प्रत्ययवाद और नामवाद में सामान्यों के संदर्भ में संख्या की चर्चा होती है। प्लेटोवाद, अंतःप्रज्ञावाद एवं नामवाद में संख्या की चर्चा प्रमुख है।

Numen
दिव्यतत्त्व जर्मन धर्मशास्त्री रूडोल्फ ओटो (Rudolf Otto 1869-1937) के अनुसार, एक विशेष और विचित्र प्रकार की दिव्यानुभूति (`numinous feeling`) को जन्म देनेवाला दिव्य तत्त्व अर्थात् इस अनुभूति का विषय। इस अनुभूति में भीति, आश्चर्य, श्रद्धा, मूल्य इत्यादि अनेक तत्त्वों का समावेश रहता है और इन सबसे वह भिन्न है।

Numinous
दिव्यानुभूति रूडोल्फ ओटो के अनुसार, सच्चे धर्मात्मा व्यक्ति की मनःस्थिति जिसमें उसको एक अद्भूत, चमत्कारी, रहस्यमयी पवित्र, प्रेरणादायक शक्ति का बोध होता है और उससे भय भी होता है।

Objectivation
विषयीकरण, विषयीभवन वह मानसिक प्रक्रम जिसके द्वारा संवेदन संवेत्ता की एक आंतरिक अवस्था से बदलकर बाह्य वस्तु का प्रत्यक्ष बन जाता है।

Objective
वस्तुपरक, वस्तुनिष्ठ, विषयनिष्ठ ज्ञाता के मन से स्वतंत्र रूप में बाह्य जगत् में अस्तित्त्व रखनेवाला, अथवा ऐसी वस्तु से संबंधित, ज्ञाता की बुद्धि या मन से निरपेक्ष अर्थात् उस पर निर्भर न रहने वाला, `subjective` का विलोम।

Objective Ethics
वस्तुपरक नीतिशास्त्र 1. वह नीति या वह आचार-व्यवहार जिसका आधार व्यक्ति का समाज में नियत स्थान होता है, जैसे, हिंदू संस्कृति में व्यक्ति के वर्ण और आश्रम पर आधारित कर्तव्यों से संबंधित नीति। इस अर्थ में यह सामाजिक नीति का पर्याय है। 2. वह नीति जो अच्छाई-बुराई को व्यक्ति के भावों पर नहीं अपितु वस्तुगत गुणों पर आधारित मानती है।

Objective Idealism
विषयनिष्ठ प्रत्ययवाद वह मत कि प्रकृति, विश्व या जगत् प्रत्ययात्मक होने के बाद भी हमारे मन से स्वतंत्र अस्तित्व रखता है, वस्तुनिष्ठ प्रत्ययवाद कहलाता है।

Objective Relativism
विषयनिष्ठ सापेक्षवाद, वस्तुनिष्ठ सापेक्षवाद ज्ञान मीमांसा का वह सिद्धांत जिसके अन्तर्गत यह स्वीकार किया गया है कि वस्तु प्रत्यक्षकर्त्ता के मन से स्वतंत्र अस्तित्व रखती है। बाह्य वस्तुएँ परस्पर सापेक्षिक होती हैं।


logo