logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Intervalvulae
अंतरप्रकठक
द्वितीय कपाटधरों के बीच में नवें उदरीय खंड के उदरक में स्थित अधरीय कठक।

Interstine
आंत्र
बाह्य त्वचा से उत्पन्न आहार नाल का वह भाग जो ग्रसनी और मलाशय के बीच होता है।

Intima
आंतरिका
किसी अंग की आंतरिक परत, जैसे लसीका, रुधिर-वाहिका, आंत अथवा धमनी की आंतरिक परत आदि।

Intracellular digestion
अंतःकोशिकी पाचन
आंत्र या पाचन-तंत्र की नलिकाकर अवकाशिका में न होकर कोशिका के ही भीतर अंतर्गृहीत भोजन की पाचन-क्रिया।

Intracellular
अंतःकोशिकी, आंतरकोशिक
कोशिका के अंदर स्थित पदार्थों या वहां होने वाली क्रियोओं के लिए प्रयुक्त।

Intraspecific category
आंतरजातीय कोटि
एक ही जातीय स्तर में पाई जाने वाली विभिन्न वर्गिकीय उपजातियाँ।

Intraspecific interaction
आंतरजातीय पारस्परिक क्रिया
एक ही जाति में आपसी क्रियाएँ ।

Intraspecific competition
आंतरजातीय स्पर्धा
एक ही जाति के व्यष्टियों में पारस्परिक स्पर्धा।

Intron (intervening sequence)
अव्यक्तेक, इन्ट्रॉन
डी.एन.ए. में या उसके प्रारंभिक अनुलेख (ट्रांसक्रिप्ट) में पाये जाने वाले ऐसे मध्यवर्ती अकूटनी अनुक्रम जो आर.एन.ए. प्रक्रमण के दौरान अनुलेख में से कट कर अलग हो जाते हैं। ये अनुक्रम परिपक्व दूत आर.एन.ए (एम.आर.एम.ए.) का अंग न बन पाने के कारण ऐमीनों अम्ल-संश्लेषण के लिए अनावश्यक होते हैं।

Inundative release
आप्लावी मोचन
जैव-कारकों के आवर्ती प्रवेशन की वह पद्धति, जो कीटनाशी उपचार के सदृश होती है।


logo