logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Intermediate host
मध्यस्थ परपोषी
ऐसा परपोषी जिसमें जीवन-चक्र की अलिंगी अवस्थाएँ विद्यमान रहती हैं।

International code of zoological nomenclature
अंतरराष्ट्रीय प्राणिविज्ञानीय नामकरण संहिता
प्राणिविज्ञान संबंधी नाम पद्धति का समुच्चय।

Internuncial neuron
संदेश तंत्रिओन
अभिवाही और अपवाही तंत्रिओनों के बीच स्थित तंत्रिओन।

Interoceptor
आंतरग्राही
ऐसे संवेदी अंग या ग्राही, जो प्राणि-शरीर के अंदर उत्पन्न पीड़ा आदि उद्दीपनों को ग्रहण करते हैं। उदा. आंत्र तथा श्वसन-अंगों में स्थित ग्राही।

Interphase
अंतरावस्था
कोशिका-विभाजन में एक समसूत्रण (माइटोसिस) के समाप्त होने के बाद और दूसरे समसूत्रण के प्रारंभ होने के पहले की अवस्था।

Intersegmental membrane
अंतराखंडीय झिल्ली
दो द्वितीयक खंडों के बीच की लचीली झिल्ली, जो सासान्यतः प्राथमिक खंड का अदृढ़ीकृत पश्च भाग होती है।

Inter-sex
मध्यलिंगी
व्यष्टि जिसमें नर और मादा के मिले-जुले संलक्षण मिलते हों और जो नर या मादा में से किसी एक का कार्य करता हो या दोनों में से किसी का कार्य न करता हो।

Interspecific interaction
अंतराजतीय पारस्परिक क्रिया
दो या दो से अधिक जातियों के बीच परस्पर क्रिया।

Interspecific competition
अंतराजातीय स्पर्धा
दो या दो से अधिक जातियों के बीच स्पर्धा।

Intersternite
अंतराधरकांश
कीट आदि संधिपादों (आर्थ्रोपोड़ों) में अधर दिशा में अंतराखंडीय दृढ़ीकरण।


logo