logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Necessitarianism
अवश्यतावाद देखिए `determinism`।

Necromancy
प्रेत विद्या प्रेतों को वश में करने की विद्या।

Negationism
निषेधवाद वह सिद्धांत जो सभी बातों का निषेध करता है।

Negative Condition
अभाव-उपाधि मिल के अनुसार, कार्योत्पत्ति को रोकनेवाले कारक का अभाव, जैसे, फिसलकर गिरने वाले आदमी के प्रसंग में अवलंब का अभाव।

Negative Definition
निषेधात्मक परिभाषा परिभाष्य पद की परिभाषा इस प्रकार से दी जाये कि उससे यह पता चलने के बजाये कि 'वह क्या है?', यह पता चले कि 'वह क्या नहीं है?', निषेधात्मक परिभाषा कहलाती है। अभावात्मक पदों (यथा-अस्वेत, संदेह आदि) को छोड़ कर जब भावात्मक पदों (श्वेत आदि) की निषेधात्मक शब्दों में परिभाषा दी जाती है, तब यह दोषपूर्ण हो जाती है। जैसे :' गर्मी सर्दी नहीं है; दिन रात का अभाव है।

Negative Method Of Agreement
अन्वय की निषेधात्मक पद्धति इस पद्धति में कारण स्वरूप घटना के किसी कारक या घटक की अनुपस्थिति में कार्य स्वरूप घटना में कोई कारक या घटक अनेक अवस्थाओं में अनुपस्थित रहता है। उदाहरणार्थ : जब-जब 'क' अनुपस्थित रहता है तब-तब 'प' भी अनुपस्थित रहता है। इस दृष्टांत में 'क' और 'प' में निषेधात्मक अन्वय है।

Negative Proposition
निषेधात्मक प्रतिज्ञप्ति, अभावात्मक प्रतिज्ञप्ति गुण के दृष्टिकोण से प्रतिज्ञप्ति का एक प्रकार। ऐसी प्रतिज्ञप्तियाँ जिसमें उद्देश्य पद विधेय पद को अस्वीकार करता है अथवा जिसमें उद्देश्य पद के लिये विधेय पद का निषेध किया जाता है, उसे निषेधात्मक अथवा अभावात्मक प्रतिज्ञप्ति कहते हैं। जैसे : कोई भी मनुष्य पूर्ण नहीं है। कुछ वैज्ञानिक दार्शनिक नहीं हैं। यह दो प्रकार की होती है। पूर्णव्यापी निषेधात्मक और अंशव्यापी निषेधात्मक। निरूपाधिक प्रतिज्ञप्तियों के मानक आकार के अन्तर्गत E (ई) एवं O (ओ) क्रमशः पूर्णव्यापी निषेधात्मक एवं अंशव्यापी निषेधात्मक प्रतिज्ञप्तियाँ हैं।

Negative Term
अभावात्मक पद वह शब्द या शब्द-समूह जो किसी गुण या वस्तु के भाव को प्रकट करे, जैसे `बुद्धिहीन`, `अमानव`, `अश्वेत` इत्यादि।

Negative Value
नास्ति-मूल्य, अभावात्मक मूल्य भावात्मक मूल्यों का निषेध करने वाले मूल्य यथा अशुभ, असत्य इत्यादि।

Negativism
निषेधवाद सत्य की प्राप्ति में संशय करने वाला अथवा सत्य की प्राप्ति को असंभव मानने वाला, या सत्ता का, विशेषतः दृश्य जगत् का, निषेध करने वाला सिद्धांत।


logo