अंडाणु के निषेचन के उद्धेश्य से मैथुन या किसी कृत्रिम विधि से शुक्राणुओं का मादा जनन-पथ में प्रवेश या अंडाणु के आस-पास पहुंचना।
Insert
निवेश
संवाहक अणु के साथ जुड़ा विजातीय ड़ी.एन.ए. का खंड।
Instar
इंस्टार, निरुप (निर्मोक रुप)
कीटों में लार्वा-परिवर्धन के दौरान दो निर्माकों (मोल्ट या एक्डाइसिस) के बीच की अवस्था।
Instinct
वृत्ति, नैसर्गिक वृत्ति, सहज वृत्ति
कुच उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया के फलस्वरुप एक साथ होने वाले सहज उत्तरोत्तर प्रतिवर्त।
Integrated control
एकीकृत नियंत्रण, समाकलित नियंत्रण
कीट संख्या को आर्थिक क्षतिस्तर से नीचे रखने के लिए परिस्थितिकी पर आधारित कीट-नियंत्रण की एक पद्धति जिसमें कीट-नियंत्रण की अनेक संगत तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
Integrated pest management
एकीकृत पीड़क प्रबंधन, समाकलित पीड़क प्रबंधन
पर्यावरण और पीड़कों की समष्टि गतिकी (population dynamics) का ध्यान रखते हुये प्रयुक्त किया जाने वाला पीड़क प्रबंधन, जिसमें सभी उपयुक्त तकनीकों और विधियों का यथासंभव सुसंगत ढंग से उपयोग करके पीड़कों की संख्या को अर्थिक क्षति स्तर से नीचे रखते हैं।
Integument
अध्यावरण
शरीर का बाहरी आवरण।
Intercellular
अंतराकोशिक
दो या अधिक कोशिकाओं के बीच का, वहां स्थित या उससे संबंधित; जैसे अंतराकोशिक तरल, अंतराकोशिक अवकाश आदि।
Interference
अंतरक्षेप
किसी विनिमय का ऐसा प्रभाव जिससे इसके समीप दूसरे विनिमय के घटित होने की प्राथमिकता बढ़ अथवा घट जाती है।
Interferon
इन्टरफेरॉन
किसी कोशिका अथवा कोशिका समूह में विषाण्वीय संक्रमण से उत्पन्न प्रोटीनों का वह समूह जो अन्य कोशिकाओं में हो सकने वाले उसी संक्रमण को रोकता है।