logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Natural Deduction System
प्राकृतिक निगमन प्रणाली स्वयंसिद्धों के बिना निगमनात्मक युक्तियों की संरचना के लिए नियमों के समुच्चय के लिए प्रयुक्त।

Natural Dualism
प्राकृत द्वैतवाद, सहज द्वैतवाद वह सिद्धांत जो यह मानता है कि मनस् और भौतिक द्रव्य की सत्ता एक-दूसरे से भिन्न एवं स्वतंत्र है।

Natural Experiment
प्राकृतिक प्रयोग प्राकृतिक घटनाओं पर आधारित वह प्रयोग जो प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से संभव नहीं होता। वैज्ञानिक प्रेक्षण के लिये प्रकृति स्वयं ऐसी घटनाओं को उत्पन्न करती है, यथा, सूर्य या चन्द्रग्रहण।

Naturalism
प्रकृतिवाद 1. वह विचारधारा कि विश्व में होने वाली किसी भी प्रक्रिया या घटना के पीछे किसी अतिप्राकृतिक शक्ति का हाथ नहीं है, सभी कुछ प्रकृति से व्युत्पन्न है और कार्य-कारण-नियम के द्वारा व्याख्येय है, प्रकृति के अन्दर कोई प्रयोजन काम नहीं कर रहा है, तथा मानवीय व्यवहार और नैतिक तथा सौंदर्यमीमांसीय मूल्यों को समझने के लिए भी किसी आध्यात्मिक सत्ता का आश्रय लेने की जरूरत नहीं है। 2. सौंदर्यशास्त्र में वह मान्यता कि कलाकार को अपने भौतिक पर्यावरण का सूक्ष्म प्रेक्षण करके केवल प्रकृति की विशेषताओं का ही स्पष्टतः चित्रण करना चाहिए।

Naturalistic Ethics
प्रकृतिवादी नीतिशास्त्र नीतिशास्त्र को प्रकृतिवादी विज्ञान मानने वाला वह सिद्धांत जो यह मानता है कि नैतिक प्रत्ययों की व्याख्या प्राकृतिक विज्ञान के संप्रत्ययों द्वारा की जा सकती है।

Naturalistic Fallacy
प्रकृतिवादी दोष नीतिशास्त्रीय प्रत्ययों की व्याख्या करने में प्रकृतिवादियों द्वारा किया गया वह दोष जो `शुभ` की व्याख्या प्रकृतिवादी दृष्टिकोण से करते हैं, जबकि `शुभ` एक अप्राकृतिक गुण है। यह मत जी. ई. मूर का है, जिनके अनुसार, `शुभ` नैतिक गुण है जो सुख या इच्छा की मनोवैज्ञानिक प्रतीतियों से भिन्न है।

Naturalistic Humanism
प्रकृतिवादी मानववाद उन दार्शनिकों का मत जो समस्त मानवों के हित को सर्वोच्च नैतिक आदर्श मानते हैं तथा मानव से संबंधित समस्त समस्याओं का निराकरण अतिप्राकृतिक शक्तियों से न करके तर्क, विज्ञान एवं लोकतांत्रिक प्रणालियों द्वारा करते हैं।

Natural Philosophy
प्रकृतिदर्शन प्रकृति का सामान्य अध्ययन करने वाला शास्त्र।

Natural Realism
नैसर्गिक यथार्थवाद, प्राकृत यथार्थवाद ज्ञानमीमांसा में वह सिद्धांत कि संवेदन और प्रत्यक्ष ज्ञान के विश्वसनीय साधन हैं और इनसे बाह्य जगत् के वास्तविक अस्तित्व का असंदिग्ध प्रमाण मिल सकता है।

Natural Sanction
प्राकृतिक अंकुश, भौतिक अंकुश बेन्थम द्वारा प्रतिपादित चार नैतिक अंकुशों में से एक। इसके अनुसार शारीरिक स्वास्थ्य के लिये प्राकृतिक अथवा भौतिक नियमों का पालन करना आवश्यक है क्योंकि इनका पालन न करने से मनुष्य को शारीरिक कष्ट, रोग आदि होते हैं। जैसे : सन्तुलित आहार न होने पर विभिन्न प्रकार के रोगों का होना।


logo