logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Inhibition system
संदमन तंत्र
कीटों में उपांगों की पेशियों के नियमन में लगे तंत्रका तंत्र को नियंत्रित करने की क्रियाविधि। मस्तिष्क अथवा अधोग्रसिका गुच्छिका से उत्पन्न अथवा दोनों से उत्पन्न आवेग अंतर्जात रुप से कार्य कर पाद-पेशियों का एकांतर संकुचन और शिथिलीकरण आरंभ कर देता है, जैसे कि, जब आकोचनी पेशियां (flexor muscles) संकुचित होती हैं तो प्रसारिणी पेशियां (extensor muscles) शिथिल हो जाती हैं। यह द्विमार्गी उद्धीपन इन दो पेशियों के समुच्चयों की साथ-साथ क्रिया के लिये स्वत: संगामी होता है जैसे कि अकोचनियों की उत्तेजना और प्रसारिणियों के अवरोधक उद्दीपन जो कि बहुत शक्तिशाली होते हैं। कीटों में यह अवरोधक क्रिया संदमन कहलाती है।

Inhibitor
संदमक
वह कारक जो सामान्य गतिविधि को रोकता है अथवा रोकने के लिए प्रयुक्त होता है।

Innate immunity
सहज प्रतिरक्षा
प्रतिरक्षा जो अर्जित न होकर जातियों के लिए वंशानुगत होती है।

Inoculation access threshold
संरोपण अभिगम सीमा
स्वस्थ पादप में विषाणु संरोपण करने के लिए विषाणुधर सूत्रकृमि द्वारा लिया गया समय।

Inoculation
संरोपण, निवेशन
संवर्ध माध्यम या परपोषी में सूक्ष्मजीव का प्रवेशन अथवा स्थानांतरण।

Inoculative release
निवेशी मोचन
अल्पकालीन अवधि में कम संख्या में परजीवियों का मोचन, जो बाद में प्रभावी स्तर तक पहुंच जाता है।

Inoculum level
संरोप स्तर
संरोपण में प्रयुक्त व्यष्टियों की संख्या।

Inoculum
संरोप
संक्रामित करने के लिए प्रयुक्त कोई जीवांश।

Insect control
कीट नियंत्रण
हानिकारक कीट समष्टि की रोकथाम।

Insect growth regulators (IGR)
कीट वृद्धि नियामक (आई.जी.आर)
कीटों में वृद्धि और कायांतरण के नियंत्रण से संबद्ध प्राकृतिक और कृत्रिम रासायनिक यौगिक की ऐसी सामान्य श्रेणी, जो किशोर हार्मोनों अथवा अन्य शरीर-क्रियात्मक क्रियाओं का संदमन करती है जिससे कीट अपना सामान्य परिवर्धन चक्र पूरा नहीं कर पाता।


logo