logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Pleurite
पार्श्वकांश
किसी खंड के पार्श्वक्षेत्र का कोई भी छोटा कठक, अथवा पार्श्वक के घटकीय कठकों में से कोई भी एक |

Pleuron
पार्श्वक
कीटकाय का अधरपार्श्व कठक |

Plexus
जालक, जालिका
रुधिर-वाहिकाओं या तंत्रकाओं का जाल |

Podite (podomere)
पादांश (पादखंड)
कीट के पैर का खंड |

Poikilothermal
असमतापी
ऐसे प्राणियों के लिए प्रयुक्त जिनके शरीर का तापमान वातावरण के तापमान के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है | विषम परिस्थितियों में इन प्राणियों की उपापचय क्रियाएँ धीमी हो जाती हैं जिससे ये निष्क्रय से हो जाते हैं और सुरक्षा के लिए कहीं छिप जाते हैं | पक्षियों और स्तनियों को छोड़कर शेष सभी प्राणी इसी कोटि में आते हैं | तु. homothermal समतापी |

Point sampling
बिंदु प्रतिचयन
ऐसा प्रतिचयन जिसमें खेत या क्षेत्र के एक या अधिक स्थानों से फसल के व्यापक मॉनीटरन के साथ पीड़कों और प्राकृतिक शत्रुओं की गणना की जाती है |

Poison bait
विष प्रलोभक
भूसी, शीरा, अनाज आदि में विष के मिलाने से बना पदार्थ जिसे प्रलोभक (bait) की भांति उपयोग करके हानिकारक कीटों अथवा कृंतकों (rodents) को मारा जाता है |

Polar body
ध्रुवी काय
परिपक्वन के दोरान जंतु-अंडे में से अलग होने वाली सुक्ष्म कोशिकाओं में से एक जो ध्रुवीकाय निषेचण में भाग नहीं लेती |

Polar granule
ध्रुवीय कणिका
कीट के अंडे के प्रश्च डिम्ब-द्रव्य में आर.एन.ए. बहुल कणिकाएँ |

Polarity
ध्रुवता
कोशिका, कोशिकीय घटकों या महाअणुओं के अलग-अलग प्रक्षेत्रों में प्रक्रियात्मक अंतर |


logo