हानिकारक पीड़कों के प्राकृतिक शत्रुओं का उन क्षेत्रों में जानबूझकर प्रवेशन और वितरण, जहां वे पहले उपस्थित नहीं थे। उन्हें विशेषकर विदेशी उत्पत्ति के पीड़कों के विरुद्ध प्रयुक्त किया जाता है। सिट्रस के हानिकारक कीट आइसीरिया परचेसी, के नियंत्रण के लिये आस्ट्रेलियाई लेडीबर्ड भृंग रोडोलिया कार्डिनेलिस का उपयोग सफलतापूर्वक किया गया।
Classification
वर्गीकरण
एक निश्चित पद्धति के अनुसार समानता तथा पारस्परिक संबंधों के आधार पर जीवधारियों को अलग-अलग समूहों में रखने की व्यवस्था। सबसे बड़ा समूह फाइलम या संघ कहलाता है और उसके बाद क्रमश: क्लास(वर्ग), आर्डर(गण), फेमिली (कुल), जीनस (वंश), स्पीशीज (जाति) तथा सबस्पीशीज (उपजाति) आते हैं। प्राणियों की वर्गीकरण व्यवस्था में मानव का स्थान इस प्रकार है: संघ कार्डेटा, वर्ग मैमेलिआ, उपवर्ग यूथीरिया, गण प्राइमेटीज, कुल होमिनिडी, वंश होमो, जाति सेपिएन्स।
Clavola
मुद्गराभ, क्लैवोला
कीट श्रृंगिका का कशाभी भाग, अथवा सिरे के जोड़।
Cleavage
विदलन
समसूत्रण (माइटोसिस) की क्रिया द्वारा कोशिकाओं के गुणन की प्रक्रिया, जिससे एककोशिक अंडाणु (निषेचित अंडे) से बहुकोशिक भ्रूण बनता है। विदलन के कई प्रकार हैं; जैसे पूर्णभंजी विदलन, अंशभंजी विदलन, सर्पिल विदलन, आदि।
Cleptoparasitism
क्लैप्टोपरजीविता
वह परजीविता जिसमें कुछ परजीव्याभ विशेषकर उस कीट परपोषी पर आक्रमण करते हैं जो पहले से ही अन्य परजीव्याभ द्वारा परजीवीकृत कर दिया गया है। यह बहुपरजीविता का उदाहरण है।
Clitellum
पर्याणिका, क्लाइटेलम
केंचुए, जोंक आदि एनीलिडा प्राणियों में त्वचा की ग्रंथिल पट्टी, जसके चिपचिपे तरल से कोकून (कोया) बनता है।
Cloaca
अवस्कर
उच्चतर स्तनियों को छोड़कर सभी कशेरुकियों की आहार नाल के पश्च सिरे का कक्ष, जिसमें आँत्र व जनन और मूत्र वाहिनियां खुलती हैं।
Clone
क्लोन, एकपूर्वजक
एकल जीव से अलैंगिक जनन (समसूत्री कोशिका विभाजन) द्वारा प्राप्त आनुवंशिकतः समरुप व्यष्टि।
Cloned gene
क्लोनित जीन
प्लाज्मिड वाहक अणु में समाविष्ट डी.एन.ए. श्रृंखला जो इसके साथ साथ समान अथवा भिन्न में पुनरावर्तित होती है।
Cloning
क्लोनन
अलैंगिक जनन एवं संवर्धन द्वारा कोशिका, जीन या डी.एन.ए खंड से अनेक आनुवंशिकतः अभिन्न वंशक्रम बनाना।