logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Incubation period
प्रकटन/उद्भवन अवधि
1. पक्षियों, सरीसृपों आदि में अंडे देने और अंडों के स्फुटन (hatching) से बच्चे उत्पन्न होने के बीच की अवधि।
2. संक्रमण होने और प्रथम लक्षण दिखाई देने के बीच का समय।

Incurrent
अंतर्वाही
ऐसी नलिकाओं या संरचनाओं के लिए प्रयुक्त, जिनमें जल की धारा बाहर से अंदर की तरफ है; जैसे स्पंजों तथा कुछ मोलस्कों में। तु. Excurrent बहिर्वाही।

Incus
इन्कस, स्थूण
स्तनियों के कर्ण की तीन श्रवण-अस्थिकाओं में से एक, जो अन्य कशेरुकियों में पाई जाने वाली क्वाड्रेट के समरुप होती है।

Indicator plant
सूचक पादप
एक अ-फसलीय पादप अथवा एकांतर परपोषी पादप, जो मुख्यतया सहनशील होता है तथा जिसे फसलीय पादपों के बीच लगा देते हैं जिससे कि पीड़क की पहचान जल्दी है सके ।

Indicator
सूचक
वह पदार्थ जिसका रंग परिस्थितियों के परिविर्तन के अनुसार बदलता है। उदा. pH मान जो अम्लीयता और क्षारीयता में हुए परिवर्तनों को दिखलाते हैं।

Indigenous
देशिज, देशी
विशेष-क्षेत्रीय; किसी प्रदेश में प्राकृतिक रुप से मिलने वाले पादप या प्राणी।

Indirect end labelling
अप्रत्यक्ष अंत्य लेबलन
डी.एन.ए. के एक विशिष्ट स्थान पर काट देकर और काट के एक तरफ संलग्न अनुक्रम वाले सभी टुकड़ों को पृथक् कर डी.एन.ए. संगठन के जांच की तकनीकी।

Individual variation
व्याष्टिगत विभिन्नता
किसी समष्टि के व्यष्टियों में पाई जाने वाली विभिन्नता।

Induced enzyme
प्रेरित प्रकिण्व
दे. adaptive enzyme

Induced mutation
प्रेरित उत्परिवर्तन
सहज रुप से प्रकृति में होने वाले उत्परिवर्तनों के विपरीत, उत्परिवर्तनजन के प्रभाव से होने वाले उत्परिवर्तन।


logo