logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Imprinting
अध्यंकन
जल्दी सीखने या पहचानने की एक प्रक्रिया, जिससे किसी नवजात पक्षी अथवा स्तनी या अंडों से निकलने या पैदा होने के बाद कुछ घंटों में ही माता-पिता या आसपास के किसी पदार्थ आदि से लगाव हो जाता है।

Impulse
आवेग
तंत्रिका-कोशिकाओं में संचारित वैद्युत रासायनिक आवेग, जो पेशियों, ग्रंथियों तथा अन्य तंत्रिका-कोशिकाओं को उत्तेजित करता है।

Inbred line
अंतःप्रजात क्रम
परपरागित पादपों में अंतःप्रजनन तथा चयन द्वारा उत्पादित एक समयुग्मजी क्रम।

Inbreeding
अंतःप्रजनन
आनुवंशिकतया संबद्ध व्यष्टियों का संगमन। (दे.breeding)

Incidence
आपतन
परपोषी पर किसी जीव की उपस्थिति का परिणाम और उसके प्रभावों की सीमा।

Incidental pest
आकस्मिक पीड़क
निरंतर विद्यमान लेकिन कभी-कभी क्षति पहूँचाने वाला पीड़क।

Incisor
कृंतक
स्तनियों के मुँह में सामने वाले छेनी-जैसे दांत, जो काटने के काम आते हैं।

Inclusion(poly hedron) insect control viruses
अंतर्विष्ट पिंड-कीट नियंत्रण विषाणु
वह संरचना, जिसमें कई विषाणु कण प्रोटीन मैट्रिकस में अंतःस्थापित होते हैं। इनका निर्माण विशेष विषाणुओं से संक्रमित कोशिकाओं में होता है।

Incomplete dominance
अपूर्ण प्रभाविता
वह स्थिति जिसमें विषम युम्मजों का लक्षण दो समयुग्मजों के मध्यवर्ती हो।

Incubation period
ऊष्मायन-अवधि
1. संक्रमण होने और रोग के प्रथम लक्षण दिखाई देने के बीच का समय।
2. किसी माध्यम से सूक्ष्मजीवों की प्रविष्टि के बाद वृद्धि और उनके प्रदर्शित होने का समय।


logo